949 शिशु लिंगानुपात जिला ऊना का 2022-23 में बढ़कर : 2011 में जिला ऊना में शिशु लिंगानुपात था 875

by
ऊना 17 अगस्त: पोषण अभियान के तहत खंड स्तरीय अभिसरण समिति तथा एकीकृत बाल विकास सेवाएं के तहत खंड स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक उपमंडल अधिकारी ऊना विश्वमोहन देव चैहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत ब्लाक ऊना में चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा करते हुए शिशु लिंगानुपात में हुई बढ़ोतरी पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया और आशा व्यक्त की कि ब्लाक ऊना में इस योजना को और प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 में जिला ऊना में शिशु लिंगानुपात 875 था जोकि वर्ष 2022-23 में बढ़कर 949 रहा। जबकि वर्तमान में ब्लाक ऊना का शिशु लिंगानुपात 959 हो गया है जोकि जिला ऊना में सबसे अधिक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आंकड़ों के अनुसार लिंगानुपात में नियमित रूप से सुधार हो रहा है, जिसकी गति को भविष्य में भी बनाये रखने के प्रयास जारी रखें। लिंग जांच ना हो, इस बारे आम जनमानस को जागरुक किया जाए और किसी संस्थान में ऐसा मामला किसी के ध्यान में आता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस या प्रशासन को दी जाए ताकि नियमानुसार उचित कार्रवाई की जा सके।
बैठक में पोषण अभियान के तहत चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा करते हुए उप मंडल अधिकारी ने कहा कि बच्चे के पहले 1000 दिन स्तनपान, ऊपरी आहार, गृह भ्रमण सहित अति कुपोषित बच्चों की निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। शिशुओं में संतुलित आहार आदतों के विकास के लिए महिलाओं को जागरुक किया जाए। उन्होंने खंड चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया की जो बच्चे राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम टीम द्वारा अनीमिक पाये गये थे उनकी अनुवर्ती रिपोर्ट उप मंडल अधिकारी को भी उपलब्ध करवाई जाए।
बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल, खंड चिकित्सा अधिकारी रामपाल शर्मा , खंड विकास अधिकारी केएल वर्मा, एसएमएस कृषि विभाग प्यारो देवी, कनिष्ठ अभियंता आईपीएच सुरजीत सिंह व अशोक कुमार, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कांता देवी, तहसील कल्याण अधिकारी जितेन्द्र शर्मा, एमसी ऊना प्रतिनिधि, समस्त पर्यवेक्षक बाल विकास परियोजना ऊना, संख्याखिक सहायक , पोषण ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित हुए ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बारिश के बाद बहाली का काम तेज : हिमाचल प्रदेश में 152 सड़कें अभी भी बंद

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश में भारी मानसूनी बारिश के बाद बुधवार को जरूरी सेवाओं की बहाली के काम में तेजी आई। अधिकारियों द्वारा बड़े पैमाने पर चलाए जा रहे सफाई अभियानों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

150 डेस्क व 158 स्कूल बैग किए भेंट : विधायक केवल सिंह पठानिया ने जन्मदिन पर बच्चों को दिए उपहार

बच्चों ने हैप्पी बर्थडे टू यू कह जताया विधायक का आभार एएम नाथ। शाहपुर, 11 फरवरी :  शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अपने जन्मदिन के पूर्व दिन आज धारकंडी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त राघव शर्मा ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ऊना  – पंचायत चुनावों के पहले चरण के मतदान के दौरान आज उपायुक्त राघव शर्मा ने जिला में कई संवेदनशील व अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों को दौरा किया। राघव शर्मा ने ग्राम पंचायत देहलां अप्पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

झारखंड के 2 दोस्त : लाहौल स्पीति के चंद्रा नदी में दोनों डूबे, मचा कोहराम

एएम नाथ। लाहौल स्पीति  :  हिमाचल प्रदेश के लाहुल स्पीति के चंद्रा नदी में झारखंड के दो युवक डूब गए. स्थानीय गोताखोर नदी में दोनों की तलाश कर रहे हैं. रांची के दो दोस्त...
Translate »
error: Content is protected !!