झारखंड के 2 दोस्त : लाहौल स्पीति के चंद्रा नदी में दोनों डूबे, मचा कोहराम

by
एएम नाथ। लाहौल स्पीति  :  हिमाचल प्रदेश के लाहुल स्पीति के चंद्रा नदी में झारखंड के दो युवक डूब गए. स्थानीय गोताखोर नदी में दोनों की तलाश कर रहे हैं. रांची के दो दोस्त एग्जाम समाप्त होने के बाद मौज मस्ती के इरादे से हिमाचल टूर पर गए थे।  दोनों दोस्त लाहुल स्पीति के सिस्सू घूमने गए थे. इसी दौरान सिस्सू के चंद्रा नदी में ये हादसा हुआ. दोनों युवकों की मौत के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
                            रांची के रातू थाना क्षेत्र के जखराटांड़ का रहने वाला अमर कुमार और अलकापुरी का रहने वाला समर्थ परीक्षा समाप्त होने के बाद कुल्लू- मनाली टूर पर गए थे. दोनों को कहां पता था कि यह टूर उनके जीवन की अंतिम यात्रा साबित होगी. दोनों दोस्त लाहुल स्पीति के प्रमुख पर्यटक स्थल सिस्सू घूमने गए थे. इसी दौरान चंद्रा नदी पर बने पुल पर खड़े होकर मस्ती कर रही थे. तभी अमर कुमार का पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गया।
दोनों नदी में डूब गए
अमर को बचाने के लिए उसका दोस्त समर्थ ने नदी में छलांग लगा दी. दोनों नदी की तेज धार में डूब गए. मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची केलांग थाने की पुलिस ने स्थानीय गोताखोर की मदद से दोनों की तलाश शुरू की है. आशंका जताई जा रही है कि दोनों की नदी में डूबने से मौत हो गई है. वहीं, अधिकारियों का कहना है कि जबतक दोनों के शव मिल नहीं जाते, तबतक मौत की बात कहना ठीक नहीं है।
                     इधर जैसे ही दोनों परिवारों को यह सूचना मिली, कोहराम मच गया. दोनों ही परिवार के लोग हिमाचल के लिए झारखंड से रवाना हो गए हैं. इस घटना से पहले झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 50 किलोमीटर दूरी पर स्थित रीमिक्स वाटरफॉल में दोस्तों के साथ मस्ती करना दो युवकों को इस कदर भारी पड़ा कि दोनों को जान गंवाकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी. नहाने के क्रम में रीमिक्स फॉल में डूबने से रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र के गाड़ी होटवार महुआटोली के महेंद्र तिर्की के बेटे रोलेन तिर्की और सुशील सांगा के बेटे जेम्स जुनास संगा की मौत हो गयी थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रिटायर्ड कर्मचारियों और कर्मचारियों के हक के लिए भाजपा विधायक दल ने विधान सभा में निकाली रैली

प्रदेश की सेवा करने वाले कर्मचारी अपने हकों के लिए तरस रहे, बच्चों की फीस नहीं भर पा रहे : जयराम ठाकुर रिटायर्ड कर्मचारियों से नजरें मिलाने से डर रही है सरकार आरएसएस दुनिया...
हिमाचल प्रदेश

ऊना के 54 नये क्षेत्र बने कंटेनमेंट जोन जबकि 26 वार्ड हुए हाॅटस्पाॅट सूची से बाहर

ऊना – एसडीएम ऊना डाॅ निधि पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि एमसी ऊना के 5 में वासु ओहरी, एमसी ऊना वार्ड 4 में निर्मला देवी, प्रेम नगर एमसी ऊना के वार्ड 1...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिर्फ 5 रुपये का जुर्माना- लोक निर्माण विभाग के एसडीओ पर आखिर क्यों लगाया गया

एएम नाथ।  हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में ब्लाक समिति (बीडीसी) बैठकों में लगातार चार बार गैरहाजिर रहने पर लोक निर्माण विभाग के एसडीओ को पांच रुपये जुर्माना लगाया गया है। हमीरपुर के विकास...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

बद्दी में 20 करोड़ रुपए से स्थापित किया जा रहा ऑटोमैटिक टेस्टिंग एवं प्रमाणीकरण केन्द्र – मुकेश अग्निहोत्री

निर्माणाधीन स्थल का किया निरीक्षण, अधिकारियों को जारी किए उचित दिशा निर्देश  बद्दी , एएम नाथ/ तारा :  उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज सोलन ज़िला के बद्दी में वाहनों की फिटनेस के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!