कर्ज को लेकर सुक्खू सरकार पर जयराम का निशाना, बोले- 3.5 साल में लिया 50 हजार करोड़ का ऋण

by

सुक्खू सरकार पर जयराम ठाकुर का हमला, बोले- साढ़े तीन साल में कोई नई योजना नहीं बनाई

2500 संस्थानों पर ताले लगाने का आरोप, 50 हजार करोड़ रुपये का नया कर्ज लेने का दावा

एएम नाथ।  शिलाई। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को शिलाई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में सरकार कांग्रेस की है, लेकिन जनता के बीच आज भी भाजपा सरकार के कार्यकाल में शुरू हुई विकास योजनाओं की चर्चा होती है।May be an image of one or more people, dais and text

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार ने अपने साढ़े तीन साल के कार्यकाल में कोई नई योजना शुरू नहीं की। उन्होंने कहा कि सत्ता में होना महत्वपूर्ण नहीं, बल्कि जनता के दिलों में जगह बनाना बड़ी बात है। उन्होंने हाटी समुदाय के साथ अपने जुड़ाव को दोहराते हुए कहा कि जब हाटी ने रिश्ता जोड़ा है तो भाजपा उसे पूरी शिद्दत से निभाएगी।

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार विकास कार्य आगे बढ़ाने के बजाय पूर्व सरकार के समय शुरू किए गए कार्यों को बंद करने और संस्थानों पर तालाबंदी करने के लिए जानी जा रही है। उनके अनुसार, बजट प्रावधान और जनता की मांग पर खोले गए करीब 2500 शैक्षणिक एवं प्रशासनिक संस्थानों को बंद कर दिया गया।

स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर भी साधा निशाना

जयराम ठाकुर ने हाल में हुए पंचायतीराज और स्थानीय निकाय चुनावों का जिक्र करते हुए दावा किया कि भाजपा की विचारधारा से जुड़े करीब 80 प्रतिशत जनप्रतिनिधियों को जीत मिली। उन्होंने 11 में से 10 जिला परिषदों और तीन नगर निगमों में भाजपा के प्रदर्शन का भी उल्लेख किया।

कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर उन्होंने दावा किया कि चुनाव परिणामों के बाद पार्टी हाईकमान ने मुख्यमंत्री से जवाब मांगा। जयराम ठाकुर के मुताबिक, अपनी विफलता का ठीकरा मंत्रियों पर फोड़े जाने के बाद मंत्रियों ने भी मुख्यमंत्री को चुनावी हार के लिए जिम्मेदार ठहराया।May be an image of one or more people and crowd

कर्ज के आंकड़ों पर सरकार को घेरा

प्रदेश के कर्ज को लेकर जयराम ठाकुर ने कहा कि उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान करीब 19,600 करोड़ रुपये का ऋण लिया गया था और इस दौरान विकास कार्य चलते रहे। उन्होंने दावा किया कि सुक्खू सरकार ने साढ़े तीन साल में करीब 50 हजार करोड़ रुपये का नया ऋण लिया, जिससे प्रदेश का कुल कर्ज 69,600 करोड़ रुपये से बढ़कर करीब 1.20 लाख करोड़ रुपये हो गया। उन्होंने सवाल उठाया कि इतने कर्ज के बावजूद धरातल पर विकास दिखाई क्यों नहीं दे रहा।May be an image of one or more people and people smiling

किशाऊ परियोजना और हाटी मुद्दे का भी जिक्र

किशाऊ परियोजना को लेकर जयराम ठाकुर ने कहा कि यह परियोजना छह राज्यों की सहमति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्तक्षेप के बाद आगे बढ़ी। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर इसका श्रेय लेने का आरोप लगाया।

शिलाई की जनता को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिलाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक बलदेव तोमर की मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी और इस मुद्दे पर संघर्ष जारी रहेगा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

न कोई नियम–न कोई कानून बस सरकार के इशारे पर भर्ती करने का मिल रहा है निर्देश : आया हेल्पर भर्ती के नाम पर भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद को बढ़ावा दे रही है सरकार : जयराम ठाकुर

पंचायत चुनावों के पहले आया हेल्पर भर्ती कर चहेतों को लाभ पहुंचा चुनाव प्रभावित करने की कोशिश एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार ने एक बीघा जमीन व पंचवटी योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारा : वीरेंद्र कंवर

ऊना : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज धमांदरी, चलोला, मनसोह व लोअर चलोला में सम्पर्क से समर्थन यात्रा निकाली। इस दौरान वीरेंद्र कंवर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चार भर्तियों के फाइनल रिजल्ट हिमाचल राज्य चयन आयोग ने किए घोषित

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने बुधवार को चार अलग-अलग पोस्ट कोड के लिए हुई दस्तावेज सत्यापन के बाद कुल छह पदों के फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिए। आयोग के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब सरकार की बड़ी नाकामी, करोड़ों की लगत से बना मकसूदां स्थित सरकारी स्कूल पड़ा बंद : खन्ना

मामले का खन्ना ने लिया कड़ा संज्ञान, प्रदेश मानवाधिकार आयोग में उठाया मुद्दा होशियारपुर 22 फरवरी : जालंधर के मकसूदां बाईपास के पास शहीद भगत सिंह स्मार्ट स्कूल पंजाब सरकार की नाकामी के कारण...
Translate »
error: Content is protected !!