97 शिकायतों और मांगों का विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया समाधान : सलूणी में आयोजित हुआ ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम, 305 लोगों की स्वास्थ्य जांच तथा 50 अपंगता प्रमाण पत्र जारी

by
एएम नाथ।  चंबा, (सलूणी) 24 जनवरी :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत सलूणी में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में डलहौजी विधानसभा के विधायक डीएस ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में लोगों द्वारा 31 शिकायतें तथा 66 मांगे रखी गई।
विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों से सीधा संवाद करते हुए समस्याओं को सुना और अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया ।
कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने संबोधन में कहा कि ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के माध्यम से जहां एक ओर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है वहीं लोगों द्वारा रखी जा रही विभिन्न मांगों से क्षेत्र की आवश्यकताओं की जानकारी भी सरकार के समक्ष पहुंच रही है ।
उन्होंने कहा कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम पूर्व सरकारों के समय शुरू हुए इस तरह के कार्यक्रमों से पूर्ण रूप से भिन्न है। सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के आयोजन को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा हर पहलू को ध्यान में रखा गया है।
कुलदीप सिंह पठानिया ने लोगों द्वारा रखी जा रही विभिन्न समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर जिला प्रशासन की टीम चंबा के कार्यों की सराहना भी की।
साथ में उन्होंने यह भी कहा कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम को हिमाचल प्रदेश में शुरू किया गया है ।
सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में राजस्व विभाग द्वारा इस मौके पर 6 भूमि के इंतकाल किए गए तथा 48 प्रमाण पत्र भी जारी किए।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक मेगा चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया इसमे , 152 लोगों की स्वास्थ्य जांच, 62 विभिन्न प्रकार के निशु:ल्क टेस्ट व दवाइयों का वितरण तथा 50 अपंगता प्रमाण पत्र जारी किए । आयुष विभाग द्वारा भी 153 लोगों की स्वास्थ्य जांच तथा 21 लोगों के खून की जांच करने के साथ दवाइयां भी वितरित की गई।
13 लोगों के आधार कार्ड तथा 4 आयुष्मान तथा 5 आभा कार्ड बनाये गए।
विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत 6 लाभार्थियों को 21 हजार राशि की एफडीआर भी वितरित की ।
इस दौरान लोगों की जानकारी एवं जागरूकता के लिए विभिन्न विभागीय योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनियां लगाई गई।
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, एसडीम सलूणी नवीन कुमार शर्मा, महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी धर्म सिंह पठानिया, कार्यकारी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कमल ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी पवन ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के ज़िला अधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित रहे ।
+9
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तुर्की के सेब आयात पर लगे प्रतिबंध और पर्यटक भी न जाएं वहां : जयराम ठाकुर

भारत सरकार कर चुकी है शुरुआत, तुर्की कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विस के कांट्रैक्ट किए रद्द एएम नाथ। मंडी :  मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जेल वार्डरों के 91 पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 28 जुलाई को : जिला ऊना, कांगड़ा व चम्बा के 1149 अभ्यर्थी लेंगे लिखित परीक्षा में हिस्सा

एएम नाथ। ऊना, 26 जुलाई। कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग में वार्डरों के 91 पदों की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 28 जुलाई को होगी। जिला...
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना की ग्राम पंचायतों में 22 मार्च को ग्राम सभा की विशेष बैठक का आयोजन होगा

ऊना : विश्व जल दिवस के अवसर पर जल जीवन मिशन के तहत जिला ऊना की ग्राम पंचायतों में 22 मार्च को ग्राम सभा की विशेष बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी-भरवाईं मार्ग पर हादसा : श्रद्धालुओं की कार का दर्दनाक हादसा, 4 की मौत

एएम नाथ । चिंतपूर्णी : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में चिंतपूर्णी-भरवाईं मार्ग पर एक भयानक सड़क दुर्घटना में चार श्रद्धालुओं की जान चली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लुधियाना, पंजाब से आए श्रद्धालु...
Translate »
error: Content is protected !!