98 बूथों के लिए रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां : देहरा में मतदान कर्मियों के लिए आयोजित अंतिम चुनावी रिहर्सल सम्पन्न

by
राकेश शर्मा :  देहरा/तलवाड़ा –   देहरा विधानसभा उपचुनाव के लिए नियुक्त पोलिंग पार्टियों के पीठासीन, सहायक पीठासीन तथा मतदान अधिकारियों के लिए आज सोमवार को राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में अंतिम चुनावी रिहर्सल आयोजित करवाई गई। इस मौके पर रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) शिल्पी बेक्टा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने मतदान कर्मियों को अपने दायित्व को पूरी गंभीरता से निभाने और निष्पक्ष तथा स्वतंत्र चुनाव करवाने की बात कही। 10 जुलाई को होने वाले मतदान के लिए चुनाव आयोग द्वारा आयोजित इस तीसरे और अंतिम पूर्वाभ्यास में 500 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया।
पूर्वाभ्यास के दौरान रिटर्निंग अधिकारी ने मतदान कर्मियों को चुनावी प्रक्रिया से संबंधित तकनीकी और व्यवहारिक बारीकियों बारे बताते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने चुनाव कर्मियों से कहा कि चुनाव करवाते समय हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि चुनाव निष्पक्ष, स्वतंत्र और सर्वाधिक हो। उन्होंने कहा कि इन लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए फील्ड में तैनात कर्मचारी को स्वयं के विवेक से अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस दौरान भारतीय चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित नियमों की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करवाना भी चुनाव कर्मियों की जिम्मेदारी है। इस दौरान नायब तहसीलदार निर्वाचन महेश्वर चौधरी ने चुनाव अधिकारियों और कर्मचारियों को अंतिम प्रशिक्षण दिया।
98 बूथों के लिए रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां :  रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि देहरा विधानसभा उपचुनाव के लिए 100 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें दो मतदान केंद्र महिला स्टाफ द्वारा संचालित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि महिला संचालित मतदान केंद्रों को छोड़ अन्य सभी 98 बूथों के लिए पोलिंग पार्टिेयां आज रवाना हो गई हैं। वहीं महिला संचालित मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां कल रवाना होंगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बांग्लादेश में सिख गुरुद्वारों और मंदिरों की सुरक्षा की रवनीत सिंह बिट्टू ने विदेश मंत्री से अपील की

नई दिल्ली। केंद्रीय रेल और खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री ने आज बांग्लादेश में धार्मिक स्थलों पर हमलों पर चिंता व्यक्त की और ढाका में स्थित सिख धार्मिक स्थलों और देश में हिंदू मंदिरों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाल मजदूरी करवाना कानूनी अपराध – कुमलदीप सिंह

ऊना, 7 दिसम्बर – जिला बाल संरक्षण अधिकारी कमलदीप सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग दिल्ली के आदेशानुसार 10 दिसम्बर तक मनाए जा रहे पखवाडे़ के तहत चिंतपूर्णी मंदिर परिसर व बाजार,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरकार की मजदूर नीतियों के खिलाफ भारत बंद, 25 करोड़ कर्मचारी हो सकते हैं विरोध में शामिल, किसानों का भी मिला समर्थन

केंद्र सरकार की कथित “मजदूर-विरोधी और किसान-विरोधी” नीतियों के खिलाफ देशभर में 9 जुलाई 2025 बुधवार को भारत बंद बुलाया है. इस बंद का आह्वान 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच द्वारा किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिले भर के शिक्षण संस्थानों में रही मतदाता जागरुकता कार्यक्रमों की धूम

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार ईएलसी के माध्यम से आयोजित किए गए कार्यक्रम हमीरपुर 17 फरवरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला हमीरपुर के विभिन्न सीनियर सेकेंडरी स्कूलों, आईटीआई, बहुतकनीकी कालेजों, डिग्री...
Translate »
error: Content is protected !!