संत बाबा निधान सिंह जी की याद में श्री हजूर साहिब में मनाए जा रहे तीन दिवसीय धार्मिक उत्सव में शामिल होने के लिए बैठक

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा- संत बाबा निधान सिंह जी श्री हजूर साहिब वाले को समर्पित गुरुद्वारा लंगर साहिब श्री हजूर साहिब नांदेड़ में 2, 3 व 4 अगस्त को मनाए जा रहे वार्षिक धार्मिक समागम उत्सव में शामिल होने के लिए जत्थेदार इकबाल सिंह खेड़ा, पूर्व सरपंच जत्थेदार जसबीर सिंह भट्टी व बाबा जरनैल सिंह नडालों के नेतृत्व में बैठक हुई। इस बैठक में 28 जुलाई को प्रातः 6 बजे बसों में जाने का फैसला लिया गया तथा अन्य प्रबंधों के संबंध में सेवादारों की ड्यूटियां भी लगाई गई। जत्थेदार इकबाल सिंह खेड़ा ने बताया कि हर वर्ष क्षेत्र से बड़ी संख्या में जत्था श्री हजूर साहिब में आयोजित होने वाले समारोह में शामिल होने के लिए जाता है तथा इस वर्ष भी श्रद्धालुओं का एक बड़ा जत्था 28 जुलाई को प्रातः 6 बजे रवाना होगा, जिसके लिए 2 बसों का प्रबंध किया गया है जो सुबह रवाना होंगी। इस मौके पर निर्मल सिंह बोडा, अमरजीत सिंह राजा जंगलियाना, बलजिंदर सिंह खालसा पंजौड, किरपाल सिंह अजनोहा, लांगरी किशन सिंह, वरिंदरजीत सिंह चकसिंघा, गुरपाल सिंह बोडा, जरनैल सिंह मोनोवाल गुरविंदर सिंह मोना, सुखदेव सिंह मोना, अमृतपाल सिंह बोडा, जसकरन सिंह बोडा, शुपनदीप सिंह बोडा आदि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

उत्तराखंड और हिमाचल में कुदरत का कहर : तेज बारिश और भूस्खलन से 300 से ज्यादा सड़कें बंद, कई इलाकों का संपर्क टूटा

एएम नाथ । शिमला/ देहरादून  : देश के कई पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश के...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर के गांव ढाडा कलां व ढाडा खुर्द में आज हाई लेवल ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य का करेगें शुभांरंभ

गढ़शंकर: सांसद मनीष तिवारी गयारह जून को ढाडा कलां व ढाडा खुर्द की लिंक सडक़ को क्रास करते चोअ पर बनने बाले हाई लेवल ब्रिज के निर्माण कार्य का शुभांरंभ करेगें। इसके ईलावा साढ़े...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

फूलों की बारिश, फिर दागे आंसू गैस के गोले : पुलिस का अजब-गजब अंदाज!

पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसान अपनी ‘दिल्ली चलो’ मार्च के लिए आगे बढ़ रहे हैं. इस दौरान रविवार (8 दिसंबर 2024) को पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे किसानों पर आंसू गैसे छोड़े हैं।इससे...
article-image
पंजाब

फुटबाल की वर्तमान स्थिति व संभावनाओं’ पर ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट कमेटी की ओर से 9 मार्च को कराया जा रहा सेमिनार।

गढ़शंकर – ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा 9 मार्च को बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में ‘फुटबाल की वर्तमान स्थिति व संभावनाओं’ पर सेमिनार का आयोजन किया जा रहा...
Translate »
error: Content is protected !!