2027 के बाद तुम्हारे पापों का हिसाब यहीं होगा… मजीठिया की गिरफ्तारी पर सांसद हरसिमरत कौर बादल ने क्या कहा?

by

अमृतसर ;  पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को उनके आवास से विजिलेंस ब्यूरो दुआरा हिरासत में लिए जाने से पहले मजीठिया ने अपने बेटों को गले लगाया और कहा कि मजबूत रहो, डरो मत।

इस बीच एक एक वीडियो भी जारी किया गया, जिसमें मजीठिया ने कहा कि भगवंत मान जी, यह अच्छी तरह समझ लो कि चाहे जितनी भी एफआईआर दर्ज कर लो, मैं डरूंगा नहीं और न ही आपकी सरकार मेरी आवाज दबा पाएगी। वहीं, इस मामले पर मजीठिया की बहन और सांसद हरसिमरत कौर  की भी कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।

हरसिमरत कौर ने एक्स पर कहा कि आज जिस तरह से कठपुतली भगवंत मान ने मेरे छोटे भाई बिक्रम सिंह मजीठिया के घर पर सच्चाई की आवाज दबाने के लिए अपनी पुलिस भेजी, उससे इंदिरा गांधी द्वारा आज ही के दिन 25 जून 1975 को लगाई गई इमरजेंसी की याद ताजा हो गई है। जिस तरह इंदिरा ने अपने विरोधियों की आवाज दबाने की कोशिश की थी, भगवंत मान भी आज वही कर रहे हैं। लेकिन भगवंत मान भूल गए हैं कि हमारा परिवार न तो पहले कभी सरकारों के जुल्म के आगे झुका है और न ही अब झुकेगा।

सांसद ने भगवंत मान को लेकर कहा कि जितना ज़ोर लगा सकते हो लगा लो, लेकिन सच्चाई की आवाज नहीं दबा सकते। हम इसी तरह जनता की अदालत में आपके और आपकी सरकार के काले कारनामों को उजागर करते रहेंगे। याद रखना, 2027 के बाद हम तुम्हें देश छोड़कर भागने नहीं देंगे, तुम्हारे पापों का हिसाब यहीं होगा।

-हरसिमरत कौर, सांसद

मजीठिया के खिलाफ मामले में हुई कार्रवाई … पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले दिसंबर 2021 से मजीठिया नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत आरोपों का सामना कर रहे हैं। पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मादक पदार्थ व्यापार के सिलसिले में सतर्कता ब्यूरो और राज्य पुलिस ने संयुक्त रूप से अमृतसर में मजीठिया के आवास समेत 26 स्थानों पर छापेमारी की। एक अधिकारी ने बताया कि नशीले पदार्थ के पैसे की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विजिलेंस ब्यूरो ने पीएसपीसीएल के हेड कैशियर को 50,000 रुपये रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो  ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के दौरान सोमवार को पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) कार्यालय, सब डिवीजन साउथ, अमृतसर में तैनात हेड कैशियर दविंदर सिंह को 50,000...
article-image
पंजाब

18 अक्तूबर को गढ़शंकर में रोष मुजाहिरा करेंगे ट्रेड यूनियन के आह्वान पर जनतक संगठन

गढ़शंकर ; 12 अक्तूबर : ट्रेड यूनियन के आह्वान पर जनतक संगठनों की मीटिंग डा. भाग सिंह हाल गढ़शंकर में हुई। जिसकी अध्यक्षता सीटू नेता महेन्द्र कुमार बडोआण, गुरनेक भज्जल, हरमेश ढेसी, सुभाष मट्टू...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन थीं कमल कौर? जिसका कार में मिला शव, मर्डर केस दर्ज- जानें कौन थीं कमल कौर उर्फ कंचन कुमारी?

पंजाब के बठिंडा की रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर की डेड बॉडी मिली है। रहस्यमयी मौत के बाद उनका शव एक कार की पिछली सीट पर संदिग्ध हालत में...
article-image
पंजाब

शहीद-ए-आजम स.भगत सिंह फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित तीसरा समर कैंप संपन्न :93 बच्चों को राष्ट्रीय सत्र के फुट्बालों कोचों ने दी ट्रेनिंग, जिसमें काफी संख्यां लड़कियां भी थी शामिल

गढ़शंकर 1 3 जुलाई : शहीद-ए-आजम भगत सिंह फुटबॉल क्लब द्वारा गढ़शंकर में 2 जून से आयोजित तीसरा समर फुटबॉल कोचिंग कैंप संपन्न हो गया। समर कैंप में 93 बच्चों को राष्ट्रीय सत्र के...
Translate »
error: Content is protected !!