अविनाश राय खन्ना की बदौलत जरूरतमंद परिवार की बेटी की शिक्षा पूरी करने का सपना हुआ साकार : जरूरतमंद परिवार की बेटी की शिक्षा के लिए चेक किया भेंट

by

अविनाश राय खन्ना की बदौलत जरूरतमंद परिवार की बेटी की शिक्षा पूरी करने का सपना हुआ साकार

जरूरतमंद परिवार की बेटी की शिक्षा के लिए चेक भेंट किय

गढ़शंकर, 26 जून : गढ़शंकर क्षेत्र की एक प्रतिभाशाली बेटी की शिक्षा में  घर की आर्थिक हालत बाधा  बन रही थी। उक्त बाधा को दूर कर पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने  प्रतिभाशाली बेटी के सपनों को साकार करने का रास्ता खोल दिया है।

सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संस्था के अध्यक्ष डॉ. दविंदर चड्ढा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उनकी संस्था के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने संस्था के ध्यान में लाया कि गढ़शंकर क्षेत्र की एक बेटी जिसने प्लस टू की है और इस बेटी का पिता 100 प्रतिशत शारीरिक रूप से विकलांग है, परिवार में आय का कोई स्रोत नहीं था और यह बेटी बीए, बीएड की पढ़ाई करके एक अध्यापिका के रूप में अपना जीवन शुरू करना चाहती थी। डॉ. दविंदर चड्ढा ने कहा कि अविनाश राय खन्ना गढ़शंकर से समाजसेवी पंकज शौरी के साथ व्यक्तिगत रूप से संबंधित परिवार के पास गए और उन्होंने परिवार को मौके पर ही आश्वासन दिया कि इस बेटी की फीस जो कि लगभग 15 हजार रुपये है, वह जल्द ही भर दी जाएगी। बेटी को चार किस्तों में 48000 रुपये दिए जाएंगे। इस संबंध में डॉ. दविंदर चड्ढा के नेतृत्व में अविनाश राय खन्ना द्वारा 12000 रुपये का चेक दिया गया। परिवार ने पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना और सेवा एनजीओ के अध्यक्ष डॉ. दविंदर चड्ढा का धन्यवाद किया, जिन्होंने उनकी बेटी की पढ़ाई का खर्च उठाया। इस अवसर पर नवांशहर से बजरंग दल के अध्यक्ष संदीप सोनू ठाकुर, गढ़शंकर से सेवा भारती के अध्यक्ष राजिंदर प्रसाद खुर्मी, संजीव बॉबी सैला खुर्द, राजेश अरोड़ा, परवेश गुप्ता, मोहित गुप्ता भी मौजूद थे। सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ (सेवा) सैला खुर्द के अध्यक्ष डॉ. दविंदर चड्ढा और संस्था के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने बेटी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर समाजसेवी पंकज शौरी और अन्य भी मौजूद थे।     
फोटो :   पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना व अन्य उक्त लड़की को चेक भेंट करते हुए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शराब के लिए बेटी की हत्या : बेटी को पापा-पापा कर खाने के लिए कुछ मांग रही थी कि मैंने उसे मार दिया

जालंधर :  जालंधर में शराबी पिता ने 5 साल की मासूम बेटी निहारिका को मार डाला। बाप सिर्फ इतनी सी बात से गुस्से में आ गया कि बेटी को पापा-पापा करखाना मांग रही थी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भले ही प्रधानमंत्री बड़े हैं, लेकिन लोकसभा में आप स्पीकर हैं। मैं और पूरा विपक्ष आपके आगे झुकेगा – राहुल गांधी

नई दिल्‍ली । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला पर ही निजी हमला बोल दिया। उन्होंने कहा कि आप जब पीएम नरेंद्र मोदी से हाथ मिलाते हैं तो झुक...
article-image
पंजाब

शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह फुटबॉल क्लब द्वारा फ्री समर कैंप शुरू

गढ़शंकर : शहीद-ए-आजम स भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर ने बच्चों को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढ़शंकर में 5 से 17 वर्ष तक के बच्चों के लिए फ्री...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अब गांव झिंझकरी भी अमरूद के बागीचे से होगा गुलजार : एचपीशिवा परियोजना से लाभान्वित होंगे गांव के 27 किसान

हमीरपुर 04 अगस्त :  हिमाचल प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी एचपीशिवा परियोजना राज्य के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों के कई गांवों में फलदार पौधों की बहार ला रही है। केवल गेहूं, मक्की और धान इत्यादि...
Translate »
error: Content is protected !!