रेड क्रास और हारटेक फाउंडेशन के बीच ए.डी.ए.पी.टी रिसर्च फेलोशिप को लेकर समझौता

by

फेलोशिप के जरिए युवाओं को “कमाओ और सीखो” का अवसरः डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन

– चयनित युवाओं को मिलेगा स्टाइपेंड, नीति निर्माण में निभाएंगे भूमिका

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि जिला रेड क्रॉस सोसायटी होशियारपुर और मोहाली स्थित हारटेक फाउंडेशन के बीच एक समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं, जिसके तहत ए.डी.ए.पी.टी रिसर्च फेलोशिप कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। यह पहल हारटेक फाउंडेशन की ओर से की जा रही है, जो हारटेक ग्रुप की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी इकाई है।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इस फेलोशिप के तहत हारटेक फाउंडेशन चयनित रिसर्च फेलोज़ को वित्तीय सहायता (स्टाइपेंड) प्रदान करेगा, जो जिला प्रशासन के साथ विभिन्न रिसर्च एवं विश्लेषण परियोजनाओं पर मिलकर कार्य करेंगे। फेलोशिप का उद्देश्य विभिन्न सरकारी विभागों में विश्लेषणात्मक, रिसर्च व प्रशासनिक क्षमताओं को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सहायक कमिश्नर ओएशी मंडल (आईएएस) को जिला प्रशासन की ओर से नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो रेड क्रॉस और हारटेक फाउंडेशन के साथ तालमेल स्थापित करेंगी।

फेलोशिप के लिए चयन प्रक्रिया जिला रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया तथा कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से चलाई जाएगी। इसके लिए निर्धारित पात्रता मानदंडों के अनुसार, आवेदक भारत में निवास करने वाला भारतीय नागरिक होना चाहिए। साथ ही उसके पास अर्थशास्त्र, स्टेटिस्टिक्स, कामर्स, गणित(एम.ए/एम.एस.सी) या कंप्यूटर साइंस (बी.टैक/एम.टैक) में पोस्ट ग्रेजुएशन या तकनीकी डिग्री होनी चाहिए। डेटा विश्लेषण व नीति अनुसंधान में अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही एक्सल, स्टाटा, आऱ या पायथन जैसे टूल्स पर कार्य करने का कौशल भी आवश्यक होगा। चयन के समय आवेदक किसी अन्य फेलोशिप से लाभान्वित नहीं होना चाहिए।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि यह फेलोशिप न्यूनतम एक वर्ष की अवधि की होगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने इस पहल को युवाओं के लिए “कमाओ और सीखो” की दिशा में एक अहम कदम बताया, जिससे युवाओं को प्रशासन के विभिन्न प्रोजेक्टों से जुड़ने का अवसर मिलेगा और वे नीतिगत निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी कर सकेंगे।

सचिव जिला रेड क्रास सोसायटी मंगेश सूद ने बताया कि हारटेक ग्रुप भारत की अग्रणी इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन कंपनियों में से एक है, जिसका मुख्यालय मोहाली, पंजाब में स्थित है। संस्था का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों को सशक्त बनाकर सतत् आजीविका के अवसर पैदा करना और समावेशी विकास को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर हारटेक फाउंडेशन की सीईओ हरकीरत कौर, डीडीएफ जोया सिद्दीक़ी, रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त सचिव आदित्य राणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

1 नवंबर को ‘मैं पंजाब बोलदा हाँ’ बहस रिवायती पार्टियों से राज्य के साथ किए गए द्रोह का जवाब माँगेगी: मुख्यमंत्री

यादगारी के मौके पर शिरकत करने के लिए लोगों को खुला न्योता पंजाब और पंजाबियों के विरुद्ध किए गए गुनाहों के लिए रिवायती पार्टियों को कभी भी माफ नहीं करेंगे राज्य के लोग चंडीगढ़,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं वो दरिया हूं जो वक्त आने पर सैलाब बनता : राघव चड्डा

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आआपा) के राज्यसभा में उप नेता के पद से हटाए जाने से आहत सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी हाईकमान के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सवाल दागे हैं। आआपा...
article-image
पंजाब

सैंपलों को ज्यों का त्यों रखने के लिए होशियारपुर को मिले 3 बड़े फ्रिज, एक चिल्लर व 2 कैरियर – नई मशीनों से फूड सैंपलिंग व टैस्टिंग को मिलेगा बढ़ावा

होशियारपुर I  प्रदेश सरकार के मिशन तंदुरुस्त पंजाब के अंतर्गत खाने-पीने वाले पदार्थों की शुद्धता, मानक व क्वालिटी जांचने के लिए स्टेट फूड कमिश्न पंजाब की ओर से जिले में 3 बड़े फ्रिजों, एक...
Translate »
error: Content is protected !!