पहले राष्ट्र मण्डल संसदीय सम्मेलन के आयोजन का गवाह बनेगा तपोवन : कुलदीप सिंह पठानिया

by

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि 30 जून व 1 जुलाई को धर्मशाला स्थित तपोवन भवन प्रथम राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ सम्मेलन भारत क्षेत्र -॥ के आयोजन का गवाह बन इतिहास रचेगा। पठानियां ने कहा कि देश का प्रथम राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ सम्मेलन वर्ष 1921 में शिमला में आयोजित किया गया था जबकि वर्ष 2021 में इसका शताब्दी समारोह भी शिमला में आयोजित किया गया था। गौरतलब है कि राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ वार्षिक सम्मेलन भारत क्षेत्र – ॥ का आयोजन 30 जून व 1 जुलाई को तपोवन भवन धर्मशाला में किया जा रहा है।

कुलदीप सिंह पठानिया ने ये बात आज शिमला से धर्मशाला पहुंचकर तपोवन विधान सभा परिसर में राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ सम्मेलन भारत क्षेत्र -॥ के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करने के बाद कही।
पठानियां ने कहा कि राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ वार्षिक सम्मेलन भारत क्षेत्र – ॥ का शुभारम्भ करने के लिए लोक सभा अध्यक्ष एवं राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ भारत के अध्यक्ष ओम बिरला 30 जून को प्रात: धर्मशाला पहुँच रहे हैं। उदघाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू , राज्य सभा के उप- सभापति श्री हरिवंश, नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान तथा उपाध्यक्ष विधान सभा विनय कुमार भी मौजूद रहेंगे।
राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ वार्षिक सम्मेलन भारत क्षेत्र -॥ में हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण, दिल्ली विधान सभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता, पँजाब विधान सभा अध्यक्ष सरदार कुलतार सिंह संधवाँ तथा जम्मू- कश्मीर विधान सभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राठीर शामिल होंगे जबकि विशेष आमंत्रित अतिथियों में उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना, तेलंगाना विधान सभा परिषद अध्यक्ष गुत्या सुकेन्द्र रेड्डी, तेलंगाना विधान सभा अध्यक्ष गदम प्रसाद कुमार, कर्नाटका विधान सभा अध्यक्ष यू.टी. खादिर फरीद भी शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त इन सभी राज्यों से विधान सभा उपाध्यक्ष, मुख्य सचेतक, उप-मुख्य सचेतक तथा विधायकगण भी शामिल होंगे। इस सम्मेलन में राज्य सभा महासचिव पी.सी. मोदी, लोक सभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह तथा इस सम्मेलन में भाग ले रहे सभी राज्यों के सचिव भी शामिल होंगे।
पठानियां ने कहा कि सम्मेलन का समापन समारोह 1 जुलाई को 3:00 बजे होगा तथा हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मुख्य अतिथि होंगे जबकि इस कार्यक्रम में उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, राज्य सभा उप-सभापति श्री हरिवंश तथा नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर शामिल होंगे।
पठानियां ने कहा कि सम्मेलन के आयोजन सम्बन्धी तैयारियाँ तथा अतिथियों के ठहरने की समुचित व्यवस्था कर दी गई है। इस सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश के सभी राज्य सभा तथा लोक सभा सदस्य को भी आमंत्रित किया गया है जबकि हिमाचल प्रदेश के मंत्रीमण्डल के सभी सदस्य तथा विधान सभा सदस्य भी विशेष रूप से आमंत्रित किए गए हैं। उन्होने कहा ‍कि सम्मेलन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक –चौबंद रहेगी तथा किसी भी आगंतुक को प्रवेश नहीं मिलेगा।
उन्होने कहा कि मीडिया प्रतिनिधि जिन्हें विधान सभा सचिवालय से पास जारी होगा, सम्मेलन के शुभारम्भ तथा समापन समारोह की कवरेज करेंगे तथा सम्मेलन के सत्र के दौरान प्रवेश पूर्णतय: प्रतिबन्धित रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

40 नए उद्योग हिमाचल में लगेंगे : नौकरी के खुलेंगे द्वार, नामी कंपनियों से मिले निवेश के प्रस्ताव

हिमाचल प्रदेश में 40 और नए उद्योग लगेंगे। कई बड़े औद्योगिक समूहों ने बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने की इच्छा जताई है। उद्योग विभाग को 200 करोड़ से ज्यादा निवेश के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जीरकपुर में नकली दवाइयों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब :एक फैक्ट्री सील, दूसरी जांच के घेरे में

सम्पन गोडाउन एरिया के ट्रोल और फूड सेफ्टी विभाग की संयुक्त कार्रवाई एएम नाथ। चंडीगढ़ : जीरकपुर के पभात स्थित गोडाउन एरिया में पुलिस, ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट और फूड सेफ्टी विभाग की संयुक्त टीम...
हिमाचल प्रदेश

पांच लाख तक का जुर्माना होगा अवैध खनन में संलिप्त लोगों के पकड़े जाने पर : रेत व बजरी पंजाब-हरियाणा से लेकर आने वाली गाड़ियों को भी टैक्स देना पड़ेगा

शिमला : रेत व बजरी पंजाब-हरियाणा से लेकर आने वाली गाड़ियों को भी अब हिमाचल आकर टैक्स देना पड़ेगा। प्रदेश सरकार ने भी पंजाब की तर्ज पर भवन निर्माण सामग्री पर सेस लगाने की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

PU कैंपस में छात्र संघ चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हॉस्टल में छात्र की मौत : बॉयज हॉस्टल-4 में कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव

पानीपत निवासी 22 वर्षीय चैतन्य सिंह की मौत, कारण स्पष्ट नहीं चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) कैंपस में छात्र संघ चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार रात बॉयज हॉस्टल नंबर-4 के एक कमरे में 22...
Translate »
error: Content is protected !!