प्रदेश में आपदा ने बहुत गहरे घाव दिए, पीड़ितों के प्रति संवेदनाएँ : जयराम ठाकुर

by

नेता प्रतिपक्ष ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल को दी शुभकामनाएँ

मंत्री के ख़िलाफ़ मुकदमे में नरमी और भाजपा नेताओ के पर हत्या के प्रयास का मुक़दमा

एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस बार के मानसून की शुरुआत ने ही प्रदेश को गहरे जख्म दिए हैं। जून ने जाते-जाते बहुत तबाही मचाई है। इन हादसों में जन-धन की भारी हानि हुई है। बहुत से लोग असमय काल कवलित हुए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि इस हादसे में अपनी जान गवाने वाले लोगों की आत्मा को शांति मिले। जिन्होने इस आपदा में अपने लोगों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं है, ईश्वर उन्हें यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। उन्होंने कहा कि बीती रात की बारिश में मंडी जिला में सर्वाधिक तबाही हुई है। बहुत सारे क्षेत्रों से संपर्क कटा हुआ है। उनकी कोई खबर ही नहीं मिल पा रही है। आपदाग्रस्त क्षेत्रों में हमने अपने कार्यकर्ताओं और सहयोगियों को भी लगाया हुआ है कि उनकी हर संभव सहायता की जाए। प्रशासन से भी आग्रह है कि आपदा के पीड़ितों के राहत में तेजी लाई जाए। उन्हें हर संभव सहायता दी जाए। राहत और बचाव कार्य को युद्ध स्तर पर चलाया जाए।
जयराम ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल को नए कार्यकाल की बधाई देते हुए कहा कि वह संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले कर जाएँगे। उन्होंने कहा कि पिछली बार हम इतिहास बनाने से रह गए थे । लगातार सरकार बनाने से रह गए थे। बहुत थोड़ा अंतर था लेकिन मुझे यकीन हैं कि कांग्रेस इस बार दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाएगी। उन्होंने कहा कि डॉ बिंदल अपने नेतृत्व में भाजपा नई ऊंचाईयों को ले जाएंगे। डॉ बिंदल एक ऊर्जावान नेता हैं जो न रुकते हैं न थकते हैं।
जयराम ठाकुर ने मीडिया के प्रतिनिधियों के सवालों के जवाब में कहा कि मीडिया के बंधु पूछते थे कि आपके अध्यक्ष का चुनाव कब होगा? हमारे अध्यक्ष आपके सामने हैं। अब जाकर उनसे पूछिए कि उनके यहाँ नौ महीने से सिर्फ अध्यक्ष हैं न कार्यकारिणी है और न ही पदाधिकारी। जनमंच के दौरान प्रदेश के लोगों को फुल्के खिलाना जिन्हें अखर रहा था वही लोग अब अपने कार्यक्रमों में जंगली मुर्गा भी खिला रहे हैं इसके अलावा जनता के एक काम नहीं हो रहे हैं। सरकार की नाकामियों वजह से लोग इस सरकार से तंग आ गए हैं। वह चाहते हैं कि कितनी जल्दी यह सरकार जाए और उन्हें इस कुशासन से मुक्ति मिले।
जयराम ठाकुर ने कहा कि हम बहुत सौभाग्यशाली हैं कि हमने अपनी आँखों के सामने लगातार तीन-तीन बार भाजपा की सरकार बनते देखा है। इसी वजह से आज देश में ऐसी चीजें हो रही हैं, जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। महिलाओं को अगर विधायिका में आरक्षण देने का काम किया तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। हम उन सौभाग्यशाली लोगों में हैं जिन्होंने राम मंदिर के पाँच सौ वर्षों की प्रतीक्षा को पूर्ण होते देखा है। अयोध्या धाम में भव्य राम मंदिर बनते देखा है। आज कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35 (ए) इतिहास हो गया है और विकास उसकी नई पहचान बन गई हैं। यह सब तभी संभव हुआ जब देश में भाजपा की सरकार बनी और नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने।
मंत्री के ख़िलाफ़ मुकदमे में नरमी और भाजपा नेताओ के पर हत्या के प्रयास का मुक़दमा नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ कांग्रेस के मंत्री द्वारा और उनके सहयोगियों द्वारा की गई मारपीट के बारे में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार का इक़बाल ख़त्म हो गया है। चारों तरफ़ से दबाव बनाने के बाद भी मंत्री के ख़िलाफ़ जिन धाराओं में मुक़दमा दर्ज हुआ है वह बहुत आम धाराएँ हैं। सरकार, पुलिस प्रशासन सब के सब इस मामले को दबाते रहे। मीडिया कर्मियों को धमकाते रहे। जब कोई बहाना नहीं चला तो मुक़दमा दर्ज करने में भी नरमी दिखाई गई। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब भाजपा के नेता लोकतांत्रिक तरीके से धरना देते हैंतो उनके ख़िलाफ़ हत्या के प्रयास का मुक़दमा दर्ज बीएनएस की धारा 109 के तहत मुकदमा दर्ज किया जाता है और जो लोग लोकसेवक को मार कर लहूलुहान करते हैं, उनके सिर पर गमले मारते हैं उनके ख़िलाफ़ मामूली धाराओं में मुक़दमा दर्ज करके कर्तव्यों की इतिश्री कर लेते हैं। मुख्यमंत्री को मंत्री के ख़िलाफ़ कार्रवाई करनी चाहिए। यह हमला हाईवे में काम को लेकर पुरानी खीझ का नतीजा है। मुख्यमंत्री यह भी जाँच करवाएं कि वहाँ काम पाने के लिए किस तरह से दबाव बनाया जा रहा था। इस तरह की तानाशाही प्रदेश बर्दाश्त नहीं करेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक सचिवों के साथ की हाई लेवल मीटिंग : मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को लंबित विकासात्मक परियोजनाओं को प्राथमिकता पर पूरे करने के दिए निर्देश

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सभी सचिवों को लक्ष्य निर्धारित कर अपने विभागों की परियोजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं ताकि लोगों को इनका अधिक से...
article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत ने किया अमेरिका और चीन का चुपचाप कर दियासुपड़ा साफ : कर दिखाया ये बड़ा कारनामा

डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही पूरी दुनिया में टैरिफ पॉलिसी का खौफ देखा जा रहा था। इसी के बीच भारत ने चुपचाप एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

परियोजना से सालाना 6.61 करोड़ यूनिट बिजली पैदा होगी, प्रदेश को प्रतिवर्ष 19.17 करोड़ रुपये का राजस्व होगा प्राप्त : मुख्यमंत्री सुक्खू ने पेखूबेला सौर ऊर्जा परियोजना की समर्पित

प्रतिवर्ष 2532 टन कार्बन उत्सर्जन में आएगी कमी ऊना :  मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज ऊना जिला के पेखूबेला में हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा निर्मित 32 मेगावाट की पेखूबेला सौर ऊर्जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय विद्यालय में DC गंधर्वा राठौड़ ने किया वोकेशनल लैब का शुभारंभ : विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में विभिन्न कार्यों एवं गतिविधियों की समीक्षा भी की

आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद ही खर्च करें पीएमश्री योजना का बजट एएम नाथ। हमीरपुर 30 जुलाई। जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने वीरवार को केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर की विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक की...
Translate »
error: Content is protected !!