टी रोड गंभीर संकट में डाल सकती : डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : हमारे भवन की आंतरिक संरचना में पंच महाभूतो का सही उपयोग किया गया है, भवन की निर्मित सभी इकाईयों का निर्माण भी वास्तु सम्मत हुआ है और भवन के बाहरी वास्तु जिसमें टी रोड (मार्ग वेध) के प्रभाव जान लेवा भी हो सकता हैं या प्राण संकट में डाल सकता है ऐसा मानना है अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वास्तुविद एवम लेखक डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री का। विथी दोष में मार्ग प्रहार को गंभीर वास्तुदोष की श्रेणी में रखा गया है। भवन के सामने जो राजमार्ग है वो दाएं या बाएं भागों में विभक्त हो जाती हैं उस मार्ग को टी रोड कहा जाता हैं। ये टी रोड भवन के जिस हिस्से में आकर प्रहार करती हैं उसी के अनुरूप परिणाम देते हैं। जैसे उतर दिशा का मार्ग वेध अवसरों में कमी लाएगा। पूर्व के मार्ग वेध सरकारी बाधा उत्पन्न करेगा। कहीं कहीं तो मालिक को मालिकाना हक से भी वंचित कर देता हैं। दक्षिण दिशा का मार्ग वेध जमीनी स्तर से लेकर मान सम्मान से अलगाव करेगा। पश्चिम का मार्ग प्रहार प्रॉफिट में कमी के साथ साझेदारी में से अलगाव उत्पन्न करता है। इसके अलावा नेरीतय कोण के दाएं बाएं के मार्ग वेध प्राणों को संकट में डाल सकता हैं। आग्नेय के बाएं दाएं प्रहार मानसिक तनाव उत्पन्न कर देते हैं। वायव्य के मार्ग प्रहार सामाजिक क्षति के अलावा योगी भोगी जोगी जैसे कारणों के कारक बन जाते हैं। एक मात्र मार्ग प्रहार जो ईशान के बाएं दाएं हो तोवो शुभ हो सकता हैं। अतः भवन में आंतरिक के अलावा बाहरी वास्तु को भी देखना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किसानों को आने वाले संघर्षों के प्रति किरती किसान यूनियन ने किया जागरूक

गढ़शंकर। किरती किसान यूनियन के चब्बेवाल, जिला होशियारपुर क्षेत्र का प्रतिनिधि अधिवेशन गांव खनूर में आयोजित हुआ, जिसकी शुरुआत शहीद किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संगठन द्वारा पिछले समय में की गई गतिविधियों...
article-image
पंजाब

The Passing Out Parade and

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /Nov.16 : The Passing Out Parade and Attestation Ceremony of 622 Female Recruit Constables of Batch Nos. 268,269 & 270 was held with grandeur at the Shaheed Satpal Choudhary Parade Ground, Subsidiary Training...
article-image
पंजाब

राष्ट्रीय कानून-सह-सांस्कृतिक उत्सव एक्विटास-2024 : न्याय एवं राष्ट्र का भविष्य देश के विद्यार्थियों के कंधों पर – जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिलबाग सिंह जौहल

होशियारपुर :   राष्ट्रीय कानून-सह-सांस्कृतिक उत्सव एक्विटास-2024 आज पंजाब विश्वविद्यालय स्वामी सर्वानंद गिरि क्षेत्रीय केंद्र होशियारपुर में शुरू हुआ। तीन दिवसीय उत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिलबाग सिंह जौहल ने...
article-image
पंजाब

PPSC के पूर्व अध्यक्ष और उसके चार पूर्व सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने 312 डॉक्टरों की भर्ती में अनियमितताएं करने के लिए मामले को लेकर

चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने वर्ष 2008-2009 के दौरान 312 डॉक्टरों (एमओ) की भर्ती में अनियमितताएं करने के लिए पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) के पूर्व अध्यक्ष और उसके चार पूर्व सदस्यों के...
Translate »
error: Content is protected !!