बिहार में अकेले दम चुनाव लड़ने का केजरीवाल का ऐलान…. बीजेपी नेता अजय आलोक ने कहा- ‘आओ कपटीवाल

by

पटना: बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने बड़ा ऐलान किया है। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि आप बिहार में अपने दम पर सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं होगी।

बिहार चुनाव में उतरेगी आम आदमी पार्टी

अरविंद केजरीवाल ने यह घोषणा दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की गई, जिसमें केजरीवाल ने स्पष्ट किया कि इंडिया गठबंधन केवल लोकसभा चुनाव के लिए था। उन्होंने साफ कर दिया कि बिहार में आम आदमी पार्टी किसी गठबंधन के साथ चुनाव नहीं लड़ेगी। केजरीवाल के अनुसार, इंडिया गठबंधन केवल लोकसभा चुनाव के लिए था

सभी 243 सीटों पर ताल ठोकेगी आप

केजरीवाल ने साफ कर दिया कि आम आदमी पार्टी बिहार के सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। इस घोषणा के बाद भाजपा नेता अजय आलोक ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। अजय आलोक ने केजरीवाल को ‘कपटीवाल’ बताते हुए उन पर कई आरोप लगाए।

बीजेपी नेता अजय आलोक ने कहा- ‘आओ कपटीवाल’

अजय आलोक ने कहा कि ‘अरे कपटीवाल जी, सुनें बिहार में 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। बिहार में किसी से गठबंधन नहीं करेंगे। बिहारियों और पूर्वांचलियों ने दिल्ली में सर मुंड दिया आपका, दिल्ली से भगा दिया, आपका मन नहीं भरा। पंजाब नाम के एटीएम का कितना यूज करेंगे। 3 साल में डेढ़ लाख करोड़ का कर्जा पंजाब पर चढ़ा दिया। गुजरात में लड़िएगा, बिहार में लड़िएगा। पंजाब एटीएम को गजब चूस रहे हैं। आइए बिहार में लड़िए चुनाव। राजनीतिक हैसियत और राजनीतिक औकात दोनों का पता आपको चल जाएगा। वेलकम टू बिहार, मिस्टर कपटीवाल।’

बीजेपी ने पंजाब सरकार पर भी लगाए आरोप

अजय आलोक ने आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने पंजाब को ‘एटीएम’ बताते हुए आरोप लगाया कि आप सरकार पंजाब के संसाधनों का दुरुपयोग कर रही है। आलोक ने कहा कि पंजाब पर तीन साल में डेढ़ लाख करोड़ का कर्जा चढ़ा दिया गया है। उन्होंने केजरीवाल को गुजरात और बिहार में चुनाव लड़ने की चुनौती दी।
आलोक ने कहा कि बिहार में चुनाव लड़ने से केजरीवाल को अपनी राजनीतिक हैसियत और राजनीतिक औकात का पता चल जाएगा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

उन राज्यों के नाम, जहां चुनाव आ रहा-बिहार, बिहार बिहार और फिर असम का नाम आया : हरसिमरत कौर बादल

नई दिल्ली।  बजट 2025 में बिहार के लिए कई घोषणाएं होने पर और अन्य राज्यों का जिक्र न होने पर शिरोमणि अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर बादल ने सवाल उठाए हैं। हरसिमरत कौर ने...
article-image
पंजाब

जालंधर में स्पेशल सेल की बड़ी कामयाबी : 3 पिस्टल (.32 बोर), 01 ग्लॉक पिस्टल, कु39 जिंदा राउंड और एक स्विफ्ट कार बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

जालंधर :   जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने अवैध हथियारों की तस्करी और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 03 पिस्टल (.32 बोर), 01 ग्लॉक पिस्ट, कुल 39 जिंदा राउंड...
article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब में हिंदू सिखों का मुद्दा केवल एक आईएसआई एजेंट ही उठा सकता है ,जाखड़ द्वारा चुनाव के दौरान पंजाब में हिंदू सिखों का मुद्दा उठाना दुर्भाग्यपूर्ण है – मनीष तिवारी

गढ़शंकार। श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से सांसद मनीष तिवारी ने आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंकज कृपाल के निवास पर प्रैस से बात करते हुए कहा कि पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सेक्टर 48 के निवासियों की समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित

चंडीगढ़, 22 फरवरी: चंडीगढ़ से सांसद श्री मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष श्री एच. एस. लक्की और वरिष्ठ नेता श्री चंदर मुखी के साथ आज मयूर विहार, सेक्टर 48 में श्री जे. जे....
Translate »
error: Content is protected !!