पंचायती राज चुनाव को लेकर 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होंगी विशेष ग्राम सभा : जानिए क्या रहेगा एजेंडा

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश पंचायती राज संस्थाओं की त्रिस्तरीय प्रणाली में वार्ड पंच से लेकर जिला परिषद सदस्य के चुनाव को लेकर मतदाता सूचियों के अपडेशन के लिए आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभा की बैठकों के शेड्यूल में बदलाव किया गया है।

अब ये विशेष ग्राम सभा की बैठकें 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित की जाएंगी। पंचायत चुनाव समय पर करवाने के लिए हिमाचल प्रदेश निर्वाचन आयोग तैयारियों में जुटा हुआ है। इन चुनाव को लेकर मतदाता सूचियों को अपडेट किया जा रहा है।

मतदाता सूचियों के अपडेट को लेकर पहले इस संबंध में पंचायतों में 20 से 26 सितंबर तक विशेष ग्राम सभा आयोजित करने के राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्देश जारी किए थे। प्रदेश में भारी वर्षा और आपदा के कारण विशेष ग्राम सभा की बैठकों में बदलाव की मांग की गई थी। इस संबंध में अब 26 से दो अक्टूबर के बीच आयोजित होंगी। इस संबंध में विशेष अनुरोध आने पर अब शेड्यूल में बदलाव किया गया है। विशेष ग्राम सभा की बैठकों को करने का मुख्य उद्देश्य यही है कि सभी पात्र मतदाता सूची को देख सकें और जिनके नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं, अपना नाम दर्ज करवा सकें और जिनकी मृत्यु हो चुकी है, उनके नामों को मतदाता सूची से हटवाया जा सके।

जनवरी 2026 तक होंगे पंचायती राज चुनाव : प्रदेश में नए नगर निगम और शहरी निकायों के गठन के बाद पंचायतों की संख्या 3615 से कम होकर 3577 रह गई है। इन पंचायताें में वार्ड पंच के अलावा प्रधान, उप प्रधान के चुपाव होने हैं। इसके अलावा 91 पंचायत समितियों के सदस्यों और 12 जिला परिषद के 249 सदस्यों के चुनाव जनवरी 2026 से पहले होने हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

चंबा चौगान में आज आयोजित होगा मेगा लीगल लिटरेसी कैंप : जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रीति ठाकुर

एएम नाथ। चंबा : जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण प्रीति ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में 30 नवंबर...
article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा ने दिया अब झटका : 30 हजार से अधिक डिपोर्ट वारंट जारी, अमेरिका के बाद अब कनाडा भी अवैध प्रवासियों पर सख्त

चंडीगढ़ । अमेरिका के बाद कनाडा ने भी अपने यहां अवैध रूप से रह रहे अप्रवासियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। कनाडा सीमा सेवा एजेंसी (सीबीएसए) ने देशभर में उन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दून पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन : स्कूल की तनीशा बोर्ड मेरिट में दसवें स्थान पर

बद्दी, 4 मई (तारा): हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में दून पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बरोटीवाला के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विजिलेंस ने हैंडलूम हैंडक्राफ्ट निगम का प्रभारी 18 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा

एएम नाथ।  चंबा  :  हैंडलूम/हैंडीक्राफ्ट कॉरपोरेशन चंबा के प्रभारी को रंगे हाथ विजिलेंस की टीम ने धर दबोचा। विजिलेंस की टीम ने एएसपी चंबा अभिमन्यु वर्मा की अगुवाई में योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछा...
Translate »
error: Content is protected !!