कांगड़ा: टांडा में देह व्यापार का पर्दाफाश, एक महिला गिरफ्तार, 2 युवतियां रैस्क्यू

by

एएम नाथ। कांगड़ा : कांगड़ा में जिस्मफरोशी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां टांडा मेडिकल कॉलेज रोड पर स्थित माउंटेन जेम गेस्ट हाउस में लंबे समय से देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बाहरी राज्यों की लड़कियां इस गेस्ट हाउस में देह व्यापार में लिप्त हैं।

सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस थाना कांगड़ा की टीम ने सुनियोजित योजना बनाई। दो पुलिसकर्मियों को ग्राहक बनाकर गेस्ट हाउस में भेजा गया। उनके अंदर जाने के बाद पहले से तैनात दो पुलिस टीमें भी गेस्ट हाउस में दाखिल हुईं।
दबिश के दौरान वहां से दो युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मौके पर मौजूद महिला, जो इस देह व्यापार का संचालन कर रही थी, उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान नीतू राजपूत (उम्र 35 वर्ष), निवासी मनीमाजरा, पंजाब के रूप में हुई है।
पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम, 1956 के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार युवतियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है और आज उन्हें माननीय अदालत कांगड़ा में पेश किया जाएगा।
पूरी कार्रवाई पुलिस उपमंडल अधिकारी कांगड़ा, थाना प्रभारी संजीव कुमार और 10 अन्य जवानों की देखरेख में अंजाम दी गई। पुलिस का कहना है कि देह व्यापार में संलिप्त सभी दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि दोनों पीड़िताओं को जल्द ही कांगड़ा की अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने अपील की है कि अगर किसी को इस तरह की गतिविधियों की जानकारी हो तो तुरंत सूचना दें ताकि समाज में इस गंदे धंधे को जड़ से खत्म किया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Vigilance Bureau arrests former PNRC

Chandigarh/3 Augus /Daljeet Ajnoha :  The Punjab Vigilance Bureau (VB) has arrested Charanjit Kaur Cheema, former Registrar, Punjab Nursing Registration Council (PNRC), a retired Principal, Nursing Training School Gurdaspur and Dr. Arvinderveer Singh Gill,...
article-image
पंजाब

महिला की हत्या की और फिर बेड बाॅक्स में डाल दिया शव : पेट्रोल खत्म हुया जुगाड़ू रिक्शे का और फिर खुला मामला

मंडी गोबिंदगढ़ :  संत नगर इलाके में सोमवार देर रात को एक महिला का कत्ल करके लाश को ठिकाने लगाने का मामला सामने आया है। महिला की लाश को एक बॉक्स बेड में बंद...
article-image
पंजाब

ऑल इंडिया जट्ट महासभा के जिला होशियारपुर के दलविंदर सिंह ढिल्लों बने जिला वाईस प्रधान  

गढ़शंकर।  ऑल इंडिया जट्ट महासभा के नैशनल सीनियर वाईस प्रधान व प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह हरपुरा द्वारा दलविंदर सिंह ढिल्लों को ऑल इंडिया जट्ट महासभा का जिला होशियारपुर का वाईस प्रधान नियुक्त किया गया...
article-image
पंजाब

रॉकेट, ग्रेनेड और वायरलेस सेट… जंगल में छिपी थी आतंक की फैक्ट्री

अमृतसर :  पंजाब पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) अमृतसर को एक खुफिया सूचना के आधार पर बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर चलाए गए एक संयुक्त अभियान में एसबीएस नगर...
Translate »
error: Content is protected !!