विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा हेतु धर्मशाला में बैठक आयोजित उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने दिए दिशा-निर्देश

by

एएम नाथ। धर्मशाला :: धर्मशाला में आज उपमुख्य सचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानिया की अध्यक्षता में विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि पिछले 14माह के दौरान शाहपुर विधानसभा के अन्तर्गत तहसील शाहपुर, धर्मशाला, दरीणी तथा हारचक्कियां के अंतर्गत 582 मामलों की निशानदेही की गई तथा 9,845 इंतकाल किए गए।

केवल पठानिया ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला कांगड़ा के विभिन्न विद्यालयों की छतों पर सौर ऊर्जा पैनल लगाने के लिए कार्ययोजना तैयार करें ताकि मुख्यमंत्री द्वारा परिकल्पित “ग्रीन स्टेट” की संकल्पना को साकार किया जा सके।
उन्होंने PUDA फंड के सदुपयोग तथा पात्र लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने पर भी बल दिया।


उन्होंने मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया तथा प्रशासन को मानसून के दृष्टिगत पौधारोपण की कार्ययोजना शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही शाहपुर उपमंडल में कार्य कर रहे विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की सराहना भी की।
केवल पठानिया ने बताया कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में ट्राउट क्लस्टर के लिए 3.03 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जा रही है। उन्होंने वन विभाग को करेरी के लिए शीघ्र कार्ययोजना तैयार करने तथा राजस्व विभाग को कालापुल में निर्माणाधीन विश्राम गृह का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त असुरक्षित भवनों का सर्वेक्षण कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक का संचालन एडीसी विनय कुमार ने किया और उन्होंने उपमुख्य सचेतक को आश्वस्त किया कि दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाएगा।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त सुभाष गौतम, एसडीएम कांगड़ा ईशांत जसवाल, एसडीएम शाहपुर करतार चंद, उपनिदेशक उच्च शिक्षा, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय समयाल, उपनिदेशक मत्स्य राकेश, सीएमओ डॉ. राजेश गुलेरी, अधीक्षण अभियंता जलशक्ति विशाल जसवाल, जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण बी.एस. ठाकुर, कार्यकारी जिला कल्याण अधिकारी मंजुल, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण अंकज सूद, अधिशासी अभियंता ग्रामीण विकास एन.सी. नेगी, तहसीलदार शाहपुर दीक्षांत ठाकुर,मीडिया सलाहकार विनय ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दोनों शहरी निकायों के कुल 6966 मतदाता करेंगे 44 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला….सुजानपुर और भोटा में मतदान के लिए पुख्ता प्रबंध : गंधर्वा राठौड़

एएम नाथ।  हमीरपुर 16 मई। जिला की दो शहरी निकायों-नगर परिषद सुजानपुर और नगर पंचायत भोटा में रविवार को होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इन दोनों शहरी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बेदोली क़ृषि सहकारी सभा (ऊना) में करीब पांच करोड़ का गवन : सोसाइटी सचिव के खिलाफ मामला दर्ज़

एएम नाथ। ऊना :  हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गाँव बेदोली में कृषि सहकारी सभा में 5 करोड रुपए के गबन का मामला सामने आया है। यह मामला उस समय पकड़ में आया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर धर्मशाला में होगा भव्य आयोजन : राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियां शुरू, अधिकारियों को डीसी ने दिए निर्देश

धर्मशाला, 05 दिसंबर। वर्तमान प्रदेश सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर धर्मशाला के पुलिस मैदान में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की ओर से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई,4869 वाहनों पर पुलिस का शिकंजा

मॉडिफाइड बाइक और फर्जी नंबर प्लेट वालों की शामत। पुनीत महाजन:  चंडीगढ़ / जयपुर । सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस ने राज्यव्यापी...
Translate »
error: Content is protected !!