राधा स्वामी डेरा ब्यास की बड़ी घोषणा ; डेरा ब्यास ने विभिन्न राज्यों/संघ राज्य क्षेत्र को शामिल करके संगठनात्मक ढांचे का किया पुनर्गठन

by

ब्यास  : डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों द्वारा अपने उत्तराधिकार की घोषणा के बाद एक और बड़ा फैसला लिया है।   राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों द्वारा स. जसदीप सिंह गिल को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त करने के बाद अब डेरा ब्यास ने विभिन्न राज्यों/संघ राज्य क्षेत्र को शामिल करके संगठनात्मक ढांचे का पुनर्गठन किया है। भारत के सत्संग घरों के इंचार्ज  कर्नल जी.एस भुल्लर (रिटायर्ड) द्वारा इस संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी की गई है।

नोटिफिकेशन के मुताबिक 3 जोनल सेक्रेटरी बनाए किए गए हैं, जिसमें सुनील तलवाड को जोन-1, अविराज सिंह को जोन-2 और गुरमिंदर सिंह को जोन-3 का सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही 3 जोन के लिए 18 स्टेट कोऑर्डिनेटर भी नियुक्त किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि सुनील तलवाड़ और गुरमिंदर सिंह पहले से ही जोनल सेक्रेटरी के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। तीनों जोनल सेक्रेटरियों के अधीन आते क्षेत्र इस प्रकार हैं।

दरअसलस, डेरों की सेवा के लिए संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए राज्यों के कोऑर्डिनेटर का ऐलान  किया गया है, जिसमें 3 जोन बनाए गए हैं। इस संबंध में  नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है, जिसके तहत जोन 1 में पंजाब की जिम्मेदारी डॉ. के.डी. सिंह, हिमाचल प्रदेश-1 की जिम्मेदारी मान सिंह कश्यप, हिमाचल प्रदेश-2 की जिम्मेदारी मनचंद चौहान, जम्मू-कश्मीर की वेद राज अंगुराना, उत्तराखंड  सचिन चोपड़ा और हरियाणा की जिम्मेदारी मुकेश तलवार को सौंपी गई है।  इसके अलावा जोन 2 में राजस्थान की जिम्मेदारी सीता राम चोपड़ा, मध्य प्रदेश मियांक सेठी और छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी रवि पटनानी को दी गई है।

जोन 3 में 9 कोर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं। इसके मुताबिक पामल कपूर पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अजीत पाल सिंह गबाड़िया को महाराष्ट्र 1, हितेन सेठी को महाराष्ट्र-2, प्रकाश कुकरेजा गुजरात, राजेश प्रुथी नेपाल, रफीक अहमद कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु, आर. शंकर को आंध्र प्रदेश, लक्ष्मण टी नानवानी को तेलंगाना, हरीश मुंजाल को बिहार, झारखंड, सिक्किम का कोर्डिनेटर  नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं।

जोन- 1 के अधीन आते राज्य और शहर :   जम्मू और कश्मीर (लद्दाख सहित), हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब (लुधियाना, मानसा, मुक्तसर, संगरूर, मोहाली, पटियाला-ए और पटियाला-बी क्षेत्रों के सत्संग स्थलों को छोड़कर), उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से (बरेली और मुरादाबाद क्षेत्र शामिल हैं) और चंडीगढ़ संघ राज्य क्षेत्र।

जोन -2 के अधीन आते राज्य और शहर :    मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पंजाब के कुछ हिस्से (मोहाली, पटियाला-ए और पटियाला-बी क्षेत्र शामिल हैं)।

जोन -3 के अधीन आते राज्य  : नेपाल, बिहार, दिल्ली, पंजाब (लुधियाना, मनसा, मुक्तसर और संगरूर क्षेत्र शामिल), उत्तर प्रदेश (बरेली और मुरादाबाद क्षेत्रों के सत्संग स्थलों को छोड़कर), झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर राज्य (अरुणाचल प्रदेश शामिल, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय और सिक्किम), गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, पांडिचेरी, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीयू।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धीरा उपमंडल की विभिन्न पंचायतों में विकास कार्यों का किया निरीक्षण : उपमंडल स्तर भी विकास कार्यों की समीक्षा को आयोजित होंगी बैठकें : डीसी

आपदा प्रभावित परमार नगर, घराणा बच्छुबाई में लोगों की समस्याएं भी सुनीं,  थुरल प्राइमरी स्कूल का किया निरीक्षण, बच्चों से भी हुआ संवाद एएम नाथ। धर्मशाला, 26 नवंबर: उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि...
article-image
पंजाब

वोटर कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए : 16 को बूथ लैवल पर लगाए जाएंगे स्पैशल कैंप: जिला चुनाव अधिकारी

बी.एल.ओज सुबह 9 बजे से सांय 5 बजे तक प्राप्त करेंगे फार्म नंबर 6-बी होशियारपुर, 14 अक्टूबर: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्री संदीप हंस ने बताया कि वोटर कार्ड को आधार से लिंक करने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में भाग नहीं लेगी कांग्रेस, कहा- आरएसएस और बीजेपी का इवेंट बताकर कर लिया किनारा

नई दिल्ली  : अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की शिरकत को लेकर जारी कयास और तनातनी पर विराम लग गया है। कांग्रेस पार्टी ने इस...
Translate »
error: Content is protected !!