रिश्वत लेने के मामले में डीएसपी ग्रिफ्तार : शिकायत होने पर एसएसपी के रीडर को रिश्वत की पेशकश करने का आरोप

by

फरीदकोट। फरीदकोट पुलिस द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपये की रिश्वत लेने तथा इस मामले की शिकायत होने पर एसएसपी के रीडर को रिश्वत की पेशकश करने के आरोप में डीएसपी को गिरफ्तार किया गया है।

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में फरीदकोट की एसएसपी के रीडर जसविंदर सिंह के ब्यानों पर दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार 24 मई 2025 को गांव पक्का निवासी किरनप्रीत कौर पुत्री सुखदेव सिंह द्वारा वैवाहिक झगड़े की एक शिकायत एसएसपी को दी गई थी।

जिसकी पड़ताल के लिए एसएसपी द्वारा इस शिकायत को डीएसपी (क्राइम अगेंस्ट वूमेन) राजनपाल को मार्क की गई थी। इस संबंध में पीड़ित महिला के भाई कर्मतेज द्वारा पुलिस को एक शिकायत दी गई कि उक्त मामले में डीएसपी राजपाल द्वारा मामले को सैटल करवाने के लिए उनसे एक लाख रूपये की रिश्वत ली गई तथा उनके द्वारा और भी रूपयों की मांग की जा रही है।

उधर इस शिकायत की भनक जैसे ही डीएसपी राजनपाल को लगी तो उनके द्वारा एसएसपी के रीडर जसविंदर सिंह से संपर्क किया गया। डीएसपी ने पहले जसविंदर सिंह से शिकायत के बारे में पूछताछ की और फिर इस शिकायत को रफा-दफा करने के लिए एक लाख रुपये रिश्वत की पेशकश भी की।

जिसके चलते जसविंदर सिंह द्वारा इस संबंध में एसएसपी डा. प्रज्ञा जैन को अवगत करवाया गया। जिस पर कार्रवाई करते हुए एसएसपी की हिदायत पर पुलिस द्वारा डीएसपी राजनपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकू एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया और डीएसपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस संबंध में बात करते हुए एसएसपी डा. प्रज्ञा जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेशों पर पुलिस विभाग द्वारा लोगों को साफ सुथरा प्रशासन मुहैया करवाया जा रहा है और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस नीति अपनाई गई है।

जिसके चलते उन्हें उक्त मामले की शिकायत मिलते ही बिना किसी देरी के तुरंत एक्शन लेते हुए न सिर्फ डीएसपी राजनपाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया बल्कि गिरफ्तारी भी की गई। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे तफ्तीश जारी है आगे यदि किसी और कर्मचारी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

 जंगली जानवरों का रिहायशी इलाकों में दाखिल होना मानव जीवन व वातावरण के लिए खतरनाक, जंगलों की तरफ बड़ रहें लोग और जंगली जानवर रिहायशी इलाकों की तरफ:अमन

नंगल, भास्कर न्यूज-जंगली जानवर इस कड़ाके की सर्दी में भटकते हुए रिहायशी इलाकों में दाखिल हो रहे है और नहरों में गिर रहें है।  इसी के चलते एक सांबर भटकते हुए एमपी की कोठी...
article-image
पंजाब

नंगल के एक गाँव के युवक के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज: हिमाचल के ऊना के एक गाँव की 19 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरूप

नंगल : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के एक गांव की 19 वर्षीय युवती के व्यानों पर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में नंगल के एक गांव के आरोपी युवक के खिलाफ मामला...
article-image
पंजाब

बादल से तीन घंटे पूछताछ : कोटकपूरा फायरिंग मामले की जांच कर रही विशेष जांच कमेटी ने

चंडीगढ़ : 12 अक्तूबर:कोटकपूरा फायरिंग मामले की जांच कर रही एडीजीपी एल.के. यादव पर आधारित विशेष जांच कमेटी ने बुधवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से लगभग तीन घंटे पूछताछ की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

15 हज़ार रुपए सीधे अकाउंट में : भारत सरकार ने इन युवाओं के लिए बजट में किया ऐलान

नई दिल्ली  : रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहली बार औपचारिक कार्यबल में प्रवेश करने वाले युवा व्यक्तियों को वित्तीय सहायता प्रदान...
Translate »
error: Content is protected !!