2 जिगरी दोस्तों के शव नहर से मिले : पिछले रविवार शाम को किसी काम से एक साथ निकले से घर से

by

हरगोबिंदपुर साहिब :  श्री हरगोबिंदपुर साहिब के  गांव भाम के दो लापता युवकों की लाशें तीसरे दिन रियाड़की रजबाहा से बरामद होने की सूचना मिली है।इस संबंध में लापता युवकों के पारिवारिक सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि जतिंदर सिंह (गोलो), पुत्र स्वर्गीय लखविंदर सिंह और मलकीत सिंह (सन्नी), पुत्र रामपाल सिंह, दोनों निवासी गांव भाम, पिछले रविवार शाम को किसी काम से एक साथ घर से निकले थे, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटे।

परिवार ने इस संबंध में हरचोवाल पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी।परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनकी ओर से दोनों युवकों की लगातार तलाश की जा रही थी।

बीते दिन सूचना मिली कि गांव कोटली (थाना घुमान क्षेत्र) की नहर के पुल के नीचे एक युवक की लाश फंसी हुई है। जब परिवार वहां पहुंचा तो पाया कि वह जतिंदर सिंह की लाश थी। इसके बाद तलाश जारी रखने पर दूसरी युवक मलकीत सिंह की लाश गांव विठवां की नहर से बरामद हुई। इसकी जानकारी संबंधित थानों को दे दी गई। परिवार के बयानों के आधार पर थाना घुमान और थाना श्री हरगोबिंदपुर साहिब की पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अब Ex Mla ने भी कर दिया नवजोत कौर सिद्धू के बयान का समर्थन

चंडीगढ़ : बीजेपी नेता और कांग्रेस के पूर्व विधायक हरजिंदर सिंह ठेकेदार ने नवजोत कौर सिद्धू के बयान का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि वह डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के उस बयान का पूरा...
article-image
पंजाब

चुनाव के दौरान शानदार सेवाएं निभाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को किया सम्मानित

होशियारपुर : विधान सभा चुनाव-2022 के दौरान विधान सभा क्षेत्र-41 उड़मुड़ में चुनाव प्रक्रिया में शानदार भूमिका निभाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की सेवाओं के लिए रिटर्निंग अधिकारी-कम- अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) श्री दरबारा सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!