मूसलाधार बारिश के कारण जिला मंडी के सराज विधानसभा क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है लेकिन वहां स्थिति सामान्य हो रही : मुख्यमंत्री सुक्खू

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हाल ही में मूसलाधार बारिश के कारण जिला मंडी के सराज विधानसभा क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है लेकिन वहां स्थिति सामान्य हो रही है।
आज शिमला में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उन सभी प्रभावितों को मकान किराये के रूप में पांच हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान कर रही है जिनके घर आपदा में क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उन्होंने सराज क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया है कि जिनके मकान सुरक्षित हैं, वे अतिरिक्त कमरों को प्रभावित परिवारों को किराये पर देने के लिए आगे आएं ताकि प्रभावित लोगों को आश्रय मिल सके। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही वह एक बार प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित परिवारों को खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी और इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। वह स्वयं लगातार जिला प्रशासन से संपर्क में हैं और प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर निरंतर फीडबैक ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों तक खच्चरों के माध्यम से भी खाद्य सामग्री पहुंचाई जा रही है और कुछ मार्ग बहाल कर दिए गए हैं जिससे राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी आई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मौसम विभाग ने रविवार के लिए रेड एलर्ट जारी किया है और प्रदेश सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क हैं।
उन्होंने कहा कि उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शुक्रवार से प्रभावित क्षेत्रों में हैं जबकि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह शनिवार से इन क्षेत्रों का दौरा कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों की निगरानी करेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा के सुल्तानपुर में नशा कारोबार का पर्दाफाश : मां-बेटा चिट्टे सहित गिरफ्तार, लाखाें का कैश और 12 मोबाइल बरामद

एएम नाथ। चम्बा : जिला चम्बा में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्यालय के साथ लगते सुल्तानपुर मोहल्ले में एक बड़े नैटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गुप्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन रक्षक के आंखों में मिर्च पाउडर डालकर मौके से फरार हुए वन काटू, एक को दबोचा

चम्बा (पांगी), 28 नवंबर जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी के पुलिस थाना किलाड़ में एक महिला द्वारा अपने पति के साथ मारपीट करने के आरोप में पांच वनरक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नदी-नालों में प्रदूषण, अवैध डंपिंग और अवैध खनन को रोकने के लिए सभी संबंधित अधिकारी कदम उठाएं, दोषियों के खिलाफ करें कार्रवाई : अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल

धर्मशाला, 28 जून। अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल तथा उच्च न्यायालय के आदेशों की पालना के लिए सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग के कार्यों के प्रति जिम्मेदार रहें तथा सम्बन्धित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खेल बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल तीन दिवसीय खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता संपन्न

एएम नाथ। सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि हिमाचल के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!