चम्बा के सुल्तानपुर में नशा कारोबार का पर्दाफाश : मां-बेटा चिट्टे सहित गिरफ्तार, लाखाें का कैश और 12 मोबाइल बरामद

by

एएम नाथ। चम्बा : जिला चम्बा में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्यालय के साथ लगते सुल्तानपुर मोहल्ले में एक बड़े नैटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक घर में दबिश देकर मां और बेटे को चिट्टे (हैरोइन) की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

घर बना था नशे का अड्डा, लाखों की नकदी बरामद
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आरोपी महिला बीनता महाजन और उसका बेटा आर्यन महाजन लंबे समय से नशे के कारोबार में संलिप्त थे। तलाशी के दौरान पुलिस ने इनके कब्जे से 6 ग्राम चिट्टा, 5 लाख रुपए नकद, 12 मोबाइल फोन, क्यूआर कोड और नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली फॉइल व इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किए हैं। इतनी बड़ी संख्या में मोबाइल और क्यूआर कोड मिलना यह दर्शाता है कि नशा खरीदने-बेचने का यह नैटवर्क कितना गहरा था।
लाेग बाेले-अब इन्हें यहां नहीं रहने देंगे
इस कार्रवाई के बाद सुल्तानपुर के स्थानीय लोगों विशेषकर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं ने बताया कि वे इस घर में दिन-रात लड़कों की आवाजाही से परेशान थीं। उनका आरोप है कि इस महिला ने मोहल्ले के कई बच्चों का जीवन बर्बाद कर दिया है। बच्चे अपने ही घरों से गहने और पैसे चोरी करके यहां से नशा खरीदते थे। आक्रोशित लोगों ने दो टूक कहा है कि अब वे इन आरोपियों को मोहल्ले में नहीं रहने देंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गृह, विदेश, रक्षा और वित्त मंत्रालय अपने पास रखेगी भाजपा, नायडू और नीतीश को मिल सकती हैं 3-3 मंत्रीपद

केंद्रीय मंत्रिपरिषद में लगभग 12 से 15 स्थान एनडीए सहयोगियों को मिल सकते हैं। भाजपा के शीर्ष नेता इस रविवार को मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण से पहले गठबंधन सहयोगियों के साथ चर्चा शुरू कर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवाओं की अचानक क्यों हो रही मौत?… रिसर्च में AIMS ने कर दिया बड़ा खुलासा

नई दिल्ली: भारत में युवाओं की अचानक मौत एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनती जा रही है। चिंता की बात यह है कि 20 से 40 वर्ष की उम्र के बिल्कुल स्वस्थ दिखने वाले लोग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिंधु का अतिरिक्त जल पंजाब, हरियाणा : राजस्थान की ओर मोड़ने की तैयारी भारत ने कर दी शुरू

सिंधु जल संधि को स्थगित करने के बाद अब भारत ने जम्मू-कश्मीर से अतिरिक्त जल प्रवाह को पंजाब, हरियाणा और राजस्थान की ओर मोड़ने के लिए 113 किलोमीटर लंबी नहर के निर्माण की योजना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़कें पहाड़ की भाग्यरेखाएं हैं, विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर सम्पर्क मार्ग व्यवस्था सुनिश्चित बनाई जा रही : विक्रमादित्य सिंह

सोलन : लोक निर्माण, युवा सेवाएं और खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आपदा प्रभावितों के उचित पुनर्वास के साथ-साथ प्रदेश का संतुलित विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता है। विक्रमादित्य सिंह आज सोलन...
Translate »
error: Content is protected !!