आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के 17 पदों के लिए साक्षात्कार 05 व 06 अगस्त को होंगे

by
एएम नाथ। सोलन : बाल विकास परियोजना सोलन के अंतर्गत संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों में रिक्त पदों की भर्ती के लिए साक्षात्कार 05 व 06 अगस्त, 2025 को आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी बाल परियोजना अधिकारी सोलन कविता गौतम ने दी।
कविता गौतम ने कहा कि आंगनवाड़ी वृत्त सोलन ग्रामीण की ग्राम पंचायत सलोगड़ा के आंगनवाड़ी केन्द्र सलोगड़ा ग्रामीण, आंगनवाड़ी वृत्त सोलन ग्रामीण की ग्राम पंचायत बसाल के आंगनवाड़ी केन्द्र बावरा तथा आंगनवाड़ी वृत्त सोलन अर्बन के नगर निगम सोलन के आंगनवाड़ी केन्द्र सोलन गांव में एक-एक पद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का भरा जाएगा। इसके लिए साक्षात्कार 05 अगस्त, 2025 को बाल विकास परियोजना अधिकारी सोलन के कार्यालय में प्रातः 10.30 बजे आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी वृत्त गम्बरपुर की ग्राम पंचायत जाडली के आंगनवाड़ी केन्द्र कन्यारा, आंगनवाड़ी वृत्त गम्बरपुर की ग्राम पंचायत जाबल-झमरोट के आंगनवाड़ी केन्द्र भरोल, आंगनवाड़ी वृत्त गम्बरपुल की ग्राम पंचायत जाबल-झमरोट के आंगनवाड़ी केन्द्र रोडकोटी, आंगनवाड़ी वृत्त कुमारहट्टी की ग्राम पंचायत सुल्तानपुर के आंगनवाड़ी केन्द्र घलियाणा, आंगनवाड़ी वृत्त कुमारहट्टी की ग्राम पंचायत चेवा के आंगनवाड़ी केन्द्र हिम्मतपुर तथा आंगनवाड़ी वृत्त सोलन ग्रामीण की ग्राम पंचायत पड़ग के आंगनवाड़ी केन्द्र दाउंसी में एक-एक पद आंगनवाड़ी सहायिका का भरा जाएगा। इसके लिए साक्षात्कार 05 अगस्त, 2025 को बाल विकास परियोजना अधिकारी सोलन के कार्यालय में प्रातः 10.30 बजे आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी वृत्त देवठी की ग्राम पंचायत डांगरी के आंगनवाड़ी केन्द्र कोठी देवरा, आंगनवाड़ी वृत्त ओच्छघाट की ग्राम पंचायत सन्होल के आंगनवाड़ी केन्द्र गलानग, आंगनवाड़ी वृत्त ओच्छघाट की ग्राम पंचायत कोठों के आंगनवाड़ी केन्द्र कोठों, आंगनवाड़ी वृत्त ओच्छघाट की ग्राम पंचायत शामती के आंगनवाड़ी केन्द्र कागुड़ी, आंगनवाड़ी वृत्त ओच्छघाट की ग्राम पंचायत नौणी के आंगनवाड़ी केन्द्र ऊंचा गांव, आंगनवाड़ी वृत्त ओच्छघाट की ग्राम पंचायत शमरोड़ के आंगनवाड़ी केन्द्र अम्बड़कोटी, आंगनवाड़ी वृत्त जौणाजी की ग्राम पंचायत सेरी के आंगनवाड़ी केन्द्र बजड़ोल तथा आंगनवाड़ी वृत्त जौणाजी की ग्राम पंचायत सेर बनेड़ा के आंगनवाड़ी केन्द्र सेर बनेड़ा में एक-एक पद आंगनवाड़ी सहायिका का भरा जाएगा। इसके लिए साक्षात्कार 06 अगस्त, 2025 को बाल विकास परियोजना अधिकारी सोलन के कार्यालय में प्रातः 10.30 बजे आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि आवेदनकर्ता को इन पदों के लिए 30 जुलाई, 2025 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी सोलन के कार्यालय में अपना आवेदन प्रस्तुत करना होगा।
उन्होंने कहा कि उपरोक्त पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उम्मीदवार के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो या समकक्ष उत्तीर्ण होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में उम्मीदवार को तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार द्वारा जारी एवं प्रतिहस्ताक्षरित आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
उन्होंने कहा कि आवेदक को आवेदन पत्र के साथ आयु, उच्च शैक्षणिक योग्यता, दिव्यांग, विधवा, स्टेट होम अथवा बालिका आश्रम के इनमेट्स, अनाथ, असहाय एवं परित्यक्ता, तलाकशुदा, जिनके पति पिछले 07 वर्षों से लापता हो, जाति प्रमाण पत्र, निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र संलग्न करना चाहिए। उम्मीदवारों को साक्षात्कार के दिन इन सभी प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां भी अपने साथ लानी होंगी।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार बाल विकास परियोजना अधिकारी सोलन में व्यक्तिगत रूप से या कार्यालय नम्बर 01792-221640 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अमृतपाल का साथी पपलप्रीत ग्रिफ्तार, डिब्रूगढ़ जेल भेजा जाएगा :पंजाब पुलिस और काउंटर-इंटेलिजेंस यूनिट ने सयुंक्त ऑपेरशन में किया अमृतसर के कत्थूनंगल से ग्रिफ्तार

चंडीगढ़ : वारिस पंजाब दे के चीफ खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के सबसे करीबी साथी पपलप्रीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आईजी सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि पपलप्रीत सिंह उसे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ध्याणी जो खाली हथ मत भेजदे : कमलेश ठाकुर ने लोगों से देशी अंदाज में मांगा साथ – संस्कारी बेटी हूं, अपने पति का नाम नहीं लूंगी

एएम नाथ। देहरा : बीते कुछ दिनों से चर्चा में चल रही देहरा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर ने शुक्रवार को नामांकन पत्र भरा। काांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से हरियाणा विधान सभा की सरकारी आश्वासन समिति के सभापति भरत भूषण की शिष्टाचार भेंट

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी के शिमला कार्यालय में हरियाणा विधान सभा की सरकारी आश्वासन समिति ने सभापति भरत भूषण बत्तरा की अध्यक्षता...
हिमाचल प्रदेश

सामुदायिक रसोई खोलने पर एक हफ्ते में एसडीएम दें रिपोर्टः एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा

विभिन्न विभागों के साथ बैठक में बोले अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ऊना, 17 फरवरीः बेघर व्यक्तियों के लिए जिला ऊना में सामुदायिक रसोई खोलने के लिए उपयुक्त स्थान के चयन पर अतिरिक्त...
Translate »
error: Content is protected !!