प्रभावितों तक आपदा राहत सामग्री पहुंचाने में जुटे जयराम ठाकुर

by

इस त्रासदी में सहयोग के लिए आगे आने वालों का आभार : जयराम ठाकुर

अपनी जान पर खेल कर लोगों की जिंदगियां बचाने वाले युवाओं को सराहा

एएम नाथ। मंडी : मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र में भाई भयंकर तबाही से लोगों को राहत देने के काम में जुटे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि अब हर प्रभावित तक पहुंच कर उसे आपदा राहत सामग्री पहुंचाना हमारा पहला लक्ष्य है। आपदा की वजह से लोगों के घर बह गए बाग, खेत खलिहान कुछ नहीं बचा। सड़के बंद हो गई। लोग अपना घर छोड़ कर शिविरों में रहने को विवश हैं। ऐसे में लोगों तक राशन और दवाई समय से पहुंचे इसके लिए जयराम ठाकुर जी–जान से जुटे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से भी इस मामले में प्रभावी कदम उठाने की अपील की थी। उन्होंने केंद्र सरकार के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया और गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य प्रमुख मंत्रियों को हालात से अवगत कराया। इसके चलते केंद्र द्वारा हेलीकॉप्टर भेजे गए। आज मौसम सही होने की वजह से हेलीकॉप्टर ने कई जगहों पर उड़ान भरी और राहत सामग्री को जगह-जगह पहुंचाया। सेना भी बांद्रा टू और मुश्किल हालात के बावजूद जी जान से लोगों तक राहत सामग्री पहुंचा रही है। आज मंडी संसदीय सीट से लोक सभा सांसद कंगना रनौत ने भी जयराम ठाकुर के साथ आपदाग्रस्त थुनाग का दौरा किया। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल भी भाजपा के प्रतिनिधि मंडल के साथ राहत सामग्री की खेप लेकर थुनाग पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष ने उनके साथ भी आपदा प्रभावितों को राहत सामग्री बांटी।
आपदा राहत सामग्री का समुचित तरीके से हर प्रभावित तक अनवरत पहुंचती रहे। लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। लोगों को जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्र के प्रधान समेत कुछ लोगों को समन्वय में का भी दायित्व सौंपा है। जिससे लोगों के जरूरत का समान लोगों तक पहुंचता रहे। उन्होंने आज थुनाग में “शिव शरण श्रीराम लंगर कमेटी” की मदद से लंगर सेवा की शुरुआत भी करवाई। इसके साथ ही ऊना के हरौली के रविन्द्र वासुदेव की संस्था “चरैवेति” ने भी थुनाग पहुंच कर लोगों को जरूरी सामान पहुंचाया।
जयराम ठाकुर ने आपदा पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए लोगों से आह्वान किया और निजी स्तर पर भी प्रयास किया। उनके आह्वान पर सैकड़ो की संख्या में समाजसेवी संगठन और आम लोग आगे आए हैं और भरसक सहयोग कर रहे हैं। एक से दो दिनों के अंदर हर जगह से मदद पहुंचनी शुरू हो जाएगी। जैसे-जैसे रास्ते बहाल होते जाएंगे वैसे-वैसे लोगों द्वारा भेजी जा रही आपदा राहत सामग्रियों से भरे ट्रक लोगों के पास तक पहुंचते जाएंगे। जयराम ठाकुर ने उनके आवाहन पर प्रदेश के आपदा प्रभावितों के लिए खुले दिल से सहयोग करने पर लोगों का आभार जताते हुए अपनी कृतज्ञता ज्ञापित की।
उन्होंने कहा बेशक यह वक्त बहुत मुश्किल है लेकिन जिस तरीके से लोग एक आवाज पर आगे आए हैं और साथ दे रहे हैं इस बात का यकीन है कि यह वक्त बहुत जल्दी बीत जाएगा। उन्होंने कहा कि निजी स्तर पर लोगों से सहयोग के साथ ही केंद्र द्वारा भी विभिन्न माध्यमों से सहयोग के लिए बातचीत हो चुकी है, वह भी हमें प्रभावी तौर पर मिलेगी।
नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि मुसीबतें बताकर नहीं आती हैं लेकिन मुसीबत देखकर किसी के साथ खड़े होने से मुसीबतें टल जरूर जाती हैं। इससे बढ़कर दुनिया में कोई नेक काम नहीं है। उन्होंने थुनाग वानिकी कॉलेज के दो युवा प्रशिक्षु सरकाघाट के काश गाँव निवासी साहिल ठाकुर, सिरमौर के रोनित और ताँदी में तैनात बिजली कर्मी नागेंद्र पाल द्वारा अपना जीवन संकट में कॉल कर लोगों की जान बचाने के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि हमारी जिंदगी के “असली हीरो” यही हैं। पूरे प्रदेश को आपकी बहादुरी और नेक दिली पर गर्व है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता : सहकारी सभाओं का मुख्य उद्देश्य सहकारी संस्थाओं के सहयोग से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों को विकसित करना – उप मुख्यमंत्री

प्रदेश की 870 सहकारी सभाओं का किया जाएगा डिजिटीलकरण – मुकेश अग्निहोत्री ऊना, 17 नवम्बर – सहकारी सभाएं क्षेत्र को समृद्धि करने में अहम रोल अदा करती हैं। सहकारी सभाओं का मुख्य उद्देश्य सहकारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

36 लाख रुपये खर्च कर पत्नी को भेजा विदेश… कनाडा में हुई सेटल, फिर पत्नी ने पति से तोड़ा रिश्ता

लुधियाना :  2020 में शादी के बाद पति ने पत्नी को पंजाब से कनाडा भेज दिया। पत्नी को कनाडा भेजने के लिए ससुरालियों ने 36 लाख रुपये खर्च किए। विदेश गई पत्नी ने वादा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का 20 जनवरी को गरनोटा में होगा आयोजन : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया करेंगे अध्यक्षता

मैगा चिकित्सा शिविर में स्वास्थ्य जांच के साथ बनेंगे दिव्यांगता प्रमाण पत्र एएम नाथ।  चंबा, 19 जनवरी विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में 20 जनवरी (शनिवार) को भटियात विधानसभा क्षेत्र के गरनोटा...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव को लेकर सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, बोले- कोर्ट में लड़कर करवाने पड़े चुनाव

पंचायत चुनाव में देरी को लेकर जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- 2027 में कांग्रेस कहीं नजर नहीं आएगी एएम नाथ।  कुल्लू। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बंजार विधानसभा...
Translate »
error: Content is protected !!