लंगर कमेटी के सेवादारों द्वारा आईफोन उसके असली मालिक तक पहुंचाकर ईमानदारी की मिसाल कायम की

by

गढ़शंकर, 8 जुलाई  – श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा समस्त श्रद्धालुओं व सेवादारों के सहयोग से जहां 30 जून से लगातार 13वां विशाल भंडारा चल रहा है तथा प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु इस भंडारे में लंगर छक रहे हैं। वहीं लंगर कमेटी के समस्त सेवादार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। लंगर कमेटी के सेवादारों को आज एक आईफोन मिला तथा लंगर कमेटी के सेवादारों द्वारा बार-बार घोषणा करने के बावजूद उक्त फोन का असली मालिक नहीं मिल पाया। इसके बाद लंगर कमेटी के सेवादारों ने कुछ ही घंटों में आईफोन के असली मालिक को ढूंढकर फोन उसे सौंप दिया। इस अवसर पर फोन के मालिक विनय कुमार पुत्र हेमराज निवासी हाजीपुर ने बताया कि वह कुछ घंटों पहले ही लंगर हॉल में आए थे। परंतु उसे नहीं पता कि उसका फोन कहां रह गया। विनय कुमार ने बताया कि उनके आईफोन की कीमत करीब एक लाख रुपए है। विनय कुमार ने लंगर कमेटी के सभी सेवादारों का धन्यवाद किया और कहा कि लंगर कमेटी के सेवादारों की ईमानदारी की वजह से ही उसे अपना फोन मिला है। इस मौके पर विनोद प्रभाकर, अजय अग्निहोत्री, चेतन गुलाटी और सतविंदर सिंह आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव : डिप्टी सीएमजगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला, नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष

उज्जैन : मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे।  विधायक दल की बैठक में उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव के नाम का ऐलान किया गया।  वहीं दूसरी ओर आज दो डिप्टी सीएम...
article-image
पंजाब

राजौरी से गिरफ्तार : यूट्यूबर के घर ग्रेनेड अटैक करने वाले को सेना के जवान ने ही दी थी ट्रेनिंग

जालंधर : जालंधर के एक यूट्यूबर के घर पर पिछले महीने हथगोला फेंकने की घटना के सिलसिले में सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।...
article-image
पंजाब , समाचार

चिट्टा शरेआम विकदा..युवायों ने सेहत मंत्री को चिट्टा दिखा कर नशा बंद करवाने की मांग करते हुए कहा के पुलिस नही कर रही कारवाई

मानसा : पंजाब में लगातार नौजवानों की मौतें नशे कारण हो रही हैं। पंजाब के लोगों के बड़े-बड़े दावे कर सत्ता में आई आम आदमी पार्टी की सरकार भी  लगातार दावे कर रही है...
Translate »
error: Content is protected !!