प्राचीन डेरा गोसाईं मंदिर में गुरु पूर्णिमा को समर्पित धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया

by

नवांशहर /राहों/दलजीत अजनोहा : जिला नवांशहर के कस्बा राहों के मोहल्ला खोसला में स्थित प्राचीन डेरा गोसाईं मंदिर में गुरु पूर्णिमा को समर्पित धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन मंदिर के प्रमुख श्री महंत गंगानन्द पुरी जी महाराज के नेतृत्व में समूह संगतों के सहयोग से करवाया गया इस अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुगण अपने गुरु महंत श्रीगंगानंद पुरी जी की पूजा करने पहुंचे। और पूजा अर्चन की इस अवसर पर भजन गायक आशु की ओर से भजन मेरी रखयो हो लाज गुरुदेव ,ओम गुरु शक्ति नमो नमः ,मेरे गुरुदेव जी मेरे काम संवार दो आदि भजनों से मंदिर में आए सभी भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर महंत श्रीगंगानंद पुरी ने प्रवचन करते हुए कहा कि गुरु ही अपने शिष्य को भवसागर से पार लगाता है। गुरु के बिना ज्ञान की प्राप्ति नहीं होती। गुरु ही अपने शिष्य का मार्गदर्शन करता है। इस अवसर पर कई भक्तों ने महाराज गंगा नंदपुरी जी से नाम दान की दीक्षा भी ली इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जो संगतों में निरंतर वितरण किया गया इस अवसर पर उपस्थित संगतों में सुरिंदर कुमार, मोहन लाल, युवराज शर्मा, दीपक कुमार, नवीन, रेनू बाला, ममता खोसला, संजीव खोसला, राजीव खोसला, इंद्रजीत, मधुबाला आरती, शिवांग, वंदना रानी, कुलविंदर कौर, सुरजीत कौर, इंद्रेश शर्मा, मास्टर महिंदर पाल, कैलाश रानी, सिद्धार्थ, नीतिका प्रिया शर्मा आदि थे

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गऊशालाओं में सुरक्षा प्रबंधों के लिए कड़े कदम उठाए पंजाब सरकार: एडवोकेट मरवाहा

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा  :  फगवाड़ा के श्री कृष्ण गऊशाला, शिव मंदिर, तालाब आरोडिय़ां, मेहली गेट में गऊओं की हत्या होना एक जघन्य अपराध है तथा इसको अंजाम देने वालों को सख्त से सख्त सजा...
article-image
पंजाब

रयात-बाहरा ग्रुप के सैनेर्जी-3 कार्यक्रम में डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने की मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत : संयुक्त प्रयास से ही खत्म होगा नशे का नासूर: जय कृष्ण सिंह रौड़ी

विधायक शाम चौरासी डा. रवजोत सिंह विशेष मेहमान के तौर पर हुए शामिल, नशे के खिलाफ जागरुकता के अंतर्गत करवाए कार्यक्रम में जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों ने आवाज की बुलंद होशियारपुर, 22 नवंबर:...
article-image
पंजाब

गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, सीएम मान ने लिखा : मैं वाहेगुरु का बहुत शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने इस विनम्र सेवक को ऐसी सेवा का आशीर्वाद दिया है। पूरी संगत का दिल से शुक्रिया।

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के खिलाफ पंजाब विधानसभा में पास हुआ बिल राज्यपाल की मंज़ूरी मिलने के बाद अब आधिकारिक तौर पर कानून बन गया...
Translate »
error: Content is protected !!