हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी…200 से अधिक सड़कें बंद

by

एएम नाथ । शिमला : मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में सोमवार और मंगलवार को अत्यधिक भारी बारिश का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को कांगड़ा, मंडी और सिरमौर के कुछ इलाकों में और मंगलवार को शिमला, सोलन तथा सिरमौर में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।

साथ ही, विभाग ने शुक्रवार तक 12 में से कुछ जिलों में भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया है. राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, आपदा प्रभावित मंडी ज़िले की 157 सड़कों सहित कुल 208 सड़कें बारिश के कारण वाहनों के आवागमन के लिए बंद हैं जबकि सोमवार सुबह तक 745 जलापूर्ति योजनाएं और 139 बिजली वितरण ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए हैं।

हिमाचल प्रदेश को चालू मानसून सीज़न में पहले ही 770 करोड़ रुपये से ज़्यादा का नुकसान हो चुका है. एसईओसी ने बताया कि 20 जून को मानसून की शुरुआत से लेकर 13 जुलाई तक, 98 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें 57 मौत बारिश से जुड़ी घटनाओं में और 41 मौतें सड़क दुर्घटनाओं में हुई जबकि 178 घायल हुए हैं और 34 लापता हैं।

राज्य में 31 बार बाढ़, 22 बार बादल फटने और 18 बार भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं. इस बीच, राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई और सिरमौर जिले के राजगढ़ में रविवार शाम से 72 मिमी बारिश हुई, जबकि खदराला में 42.4 मिमी, पच्छाद में 38 मिमी, मंडी में 26.4 मिमी, भुंतर में 22 मिमी, शिलारू में 14.2 मिमी, सेओबाग में 12.2 मिमी, शिमला में 11.5 मिमी और रोहड़ू में 10 मिमी बारिश हुई।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मायके आई युवती हो गई लापता : एक युवक पर भगा ले जाने का आरोप

रादौर।  25 वर्षीय युवती घर से लापता हो गई। स्वजनों ने लुधियाना निवासी युवक पर उसे बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू...
article-image
पंजाब

1 से 31 दिसंबर तक जिले की समूह ग्राम पंचायतों में होंगी खरीफ माह की आम सभाएं: संदीप हंस

डिप्टी कमिश्नर ने ग्राम पंचायतों में होने वाली आम सभाओं संबंधी जिले के समूह विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश होशियारपुर, 25 नवंबर: डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस ने कहा कि पंजाब,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब सरकार की बड़ी नाकामी, करोड़ों की लगत से बना मकसूदां स्थित सरकारी स्कूल पड़ा बंद : खन्ना

मामले का खन्ना ने लिया कड़ा संज्ञान, प्रदेश मानवाधिकार आयोग में उठाया मुद्दा होशियारपुर 22 फरवरी : जालंधर के मकसूदां बाईपास के पास शहीद भगत सिंह स्मार्ट स्कूल पंजाब सरकार की नाकामी के कारण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ड्रग फ्री हिमाचल मोबाइल ऐप के बारे में छात्रों को किया जाएगा जागरूक …नशे के कारोबार से अर्जित सम्पत्तियों की होगी जांच – DC अनुपम कश्यप

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मासिक एनकॉर्ड बैठक आयोजित एएम नाथ। शिमला :  उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय मासिक एनकॉर्ड की बैठक...
Translate »
error: Content is protected !!