चाइल्ड हेल्पलाइन ने सलूणी के खडार स्कूल में लगाया जागरूकता शिविर

by

सोशल मीडिया पर चल रही ब्लैकमेलिंग, बाल-मजदूरी, बाल-विवाह की बुराई व बाल-शोषण को लेकर हुई विशेष चर्चा

एएम नाथ। चम्बा :  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा सलूणी तहसील के अंतर्गत राजकीय उच्च पाठशाला खडार में बुधवार को एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।इस दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा में कार्यरत सुपरवाइजर पंकज कुमार व केस वर्कर चैन सिंह द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 की विस्तृत जानकारी दी गई। जन्म पंजीकरण से वंचित, अनाथ, अर्ध-अनाथ, स्कूल छोड़ चुके, घर से भागे हुए, मानसिक और शारीरिक रूप से अक्षम, शोषित, अति निर्धन, बाल-विवाह से ग्रसित, बाल-मजदूरी से ग्रसित, छेड़छाड़ से पीड़ित, घरेलू हिंसा से पीड़ित व अन्य किसी भी कारण से शोषित बच्चों हेतु चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। बच्चों को सुरक्षित स्पर्श व असुरक्षित स्पर्श के संबंध में जागरूक किया गया।
अध्यापकों को बताया गया कि वे अपने बच्चों के साथ हर अच्छी बुरी बात पर चर्चा करें और उचित संवाद बनाए रखें।
कार्यक्रम में बताया गया कि यदि किसी भी व्यक्ति के द्वारा सोशल मीडिया या अन्य माध्यम नाबालिग बच्चों को मानसिक परेशान, ब्लैकमेल या बहलाया-फुसलाया जाता है तो इसे किसी भी रूप में नजर अंदाज ना किया जाए।

इसके साथ बाल तस्करी, नशे की बुराई व सोशल-मीडिया के इस्तेमाल के संबंध में भी चर्चा की गई व सोशल मीडिया के लाभ एवं हानि के बारे में बताया गया। सोशल मीडिया पर चल रही ब्लैकमेलिंग के संबंध में भी गंभीरता से चर्चा की गई।
बाल-विवाह व बाल मजदूरी की बुराई और इसके कारण स्वास्थ्य पर पढ़ने वाले कुप्रभावों एवं कानूनी कार्यवाही के संबंध में भी विशेष रूप से जागरूक किया गया। साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया कि बच्चों से जुड़ी किसी भी तरह की संवेदनशील जानकारी के संबंध में सूचना देने वाले की जानकारी पूर्णतया गुप्त रखी जाती है।


कार्यक्रम में स्कूल के कार्यकारी मुख्याध्यापक महेश कुमार, टीजीटी आर्ट्स मेहर सिंह, कुलदीप कुमार, भाषा अध्यापक बालम सिंह, टीजीटी मेडिकल सविता, शास्त्री प्रताप सिंह, आर्ट एंड क्राफ्ट अध्यापिका मीनाक्षी, शारीरिक अध्यापक नरेश कुमार, कंप्यूटर शिक्षक पंकज कुमार व 3 अन्य गैर शैक्षणिक सदस्यों सहित 66 बच्चे मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

निर्विरोध चुनाव जीते : रवनीत सिंह बिट्टू राजस्थान से बन गए सांसद

नई दिल्ली: राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू राजस्थान से राज्यसभा सांसद बन गए हैं। कांग्रेस पार्टी ने उनके खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था, इसलिए वे निर्विरोध चुनाव जीत गए। आज दोपहर 3 बजे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर करवाए जाएंगे उपलब्ध : आरएस बाली

एएम नाथ।  धर्मशाला /नगरोटा, 03 अगस्त :  पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक मंत्री आरएस बाली ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान किए जाएंगे ताकि ग्रामीण क्षेत्रों से युवाओं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनाली जा रहे दिल्ली के पर्यटकों की कार पलटी, 3 की मौत

घायलों का इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी एएम नाथ। कुल्लू :  हिमाचल के कुल्लू जिले में चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर बबेली के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है। दिल्ली से मनाली जा रहे पर्यटकों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वृद्धावस्था पेंशन मामलों के भुगतान को डाक  विभाग पंचायत स्तर पर शिविरों का करे आयोजन—विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह  पठानिया

एएम नाथ। चंबा,22 जून :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह  पठानिया ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत वृद्धावस्था पेंशन मामलों   के भुगतान को लेकर  अधिक्षक डाक  विभाग पंचायत स्तर पर  विशेष शिविरों...
Translate »
error: Content is protected !!