मिंजर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 21 व 22 जुलाई को होंगे कलाकारों के ऑडिशन

by

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में होंगे ऑडिशन

एएम नाथ। चम्बा :  अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 के अंतर्गत आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के इच्छुक कलाकारों के लिए 21 व 22 जुलाई को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में ऑडिशन (स्वर परीक्षा) का आयोजन किया जा रहा है।
यह जानकारी अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मेहरा ने दी।
उन्होंने बताया कि कलाकारों के चयन प्रक्रिया को लेकर तीन ऑडिशन कमेटियों का गठन किया गया है। ऑडिशन दोनों दिन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक लिए जाएंगे।
21 जुलाई को भरमौर, पांगी, सलूणी, चुराह, भटियात तथा डलहौजी उपमंडलों से संबंधित कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे। चंबा उपमंडल एवं जिला से बाहर के कलाकारों के ऑडिशन 22 जुलाई को होंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मनोनीत पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने की अपील :नगर परिषद में किसी भी पूर्वाग्रह के बगैर हों कार्य: सुनील शर्मा बिट्टू

हमीरपुर 19 अक्तूबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने स्थानीय नगर परिषद के सभी पदाधिकारियों, पार्षदों और अधिकारियों-कर्मचारियों से आग्रह किया है कि वे किसी भी तरह के पूर्वाग्रह या राजनीति से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने 91.53 लाख रूपये से बसोली में बनने वाले पीएचसी भवन का किया भूमि पूजन, पीएचसी बसोली बनने से लगभग 10 हजार लोग होंगे लाभान्वित: सत्ती

ऊना 6 अप्रैल: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत बसोली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर सत्ती ने कहा कि यह स्वास्थ्य केंद्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विश्व पैरा सिटिंग वालीबॉल एशियन जोन चौम्पियनशिप में भाग लेने के लिए प्रदेश के 03 दिव्यांग खिलाडी कजाकिस्तान रवाना- जगदीश ठाकुर

बिलासपुर, 01 जुलाई : प्रदेश दिवयांग कल्याण संघ के महासचिव जगदीश ठाकुर ने आज यंहा जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश के 03 दिव्यांग खिलाडी विश्व पैरा सिटिंग वालीबॉल एशियन जोन चौम्पियनशिप 2023...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने किया रावमावि कोहलड़ी के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण : 78 लाख 31 हजार की लागत से बना है विद्यालय का नया भवन

एएम नाथ। चम्बा : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने 16 अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोहलड़ी के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। 78.31 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित विद्यालय भवन के लोकार्पण...
Translate »
error: Content is protected !!