डिप्टी स्पीकर रौड़ी की ओर से गांव मज़ारा डिगरियां और महितापुर की पंचायतों को सोलर सिस्टम ट्रॉलियां भेंट

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  गांव मज़ारा डिगरियां और महितापुर में प्रगति के लिए एक और कदम उठाते हुए विधायक एवं डिप्टी स्पीकर पंजाब विधानसभा जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने सोलर सिस्टम ट्रॉलियां भेंट की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार गांवों की प्रगति और नवीनतम सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सोलर ट्रॉलियों से गांवों की गतिविधियों में सुविधा होगी, रात के समय आवाजाही आसान होगी और ऊर्जा की बचत भी होगी।

इस अवसर पर गांवों के सरपंचों, पंचों और पंचायती सदस्यों ने श्री रौड़ी का दिल से धन्यवाद किया और कहा कि वे गांवों की प्रगति के लिए हमेशा अग्रणी रहते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में शिव कुमार बटालवी के जन्मदिन को समर्पित काव्य-पाठ प्रतियोगिता आयोजित

गढ़शंकर।  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा के नेतृत्व में कॉलेज के पंजाबी विभाग द्वारा प्रसिद्ध पंजाबी कवि शिव कुमार बटालवी के जन्मदिन को समर्पित काव्य-पाठ प्रतियोगिता आयोजित की...
article-image
पंजाब

स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर हुई  निबंध लेखन प्रतियोगिता में धमाई स्कूल की जैसमीन ने जिले से प्रथम स्थान किया प्राप्त

गढ़शंकर: शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार युवा शिक्षा कार्यक्रम के तहत जिला स्तर पर स्वैच्छिक रक्तदान दिवस विषय पर निबंध लेखन क्षमता में सीनियर सेकेंडरी स्कूल धमाई की दसवीं कक्षा की छात्रा जैस्मीन ने जिले...
article-image
पंजाब

सेहत मंत्री के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने जारी किया नोटिस

चंडीगड़ । पंजाब सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में अदालत ने नोटिस जारी किया। यह मामला आम आदमी पार्टी की पटियाला महिला विंग की पूर्व प्रधान...
Translate »
error: Content is protected !!