कांवड़ लेकर पंजाब लौट रहे दो किशोरों की मौत : लखनौता चौराहे पर पिकअप की चपेट में आकर

by

फिरोजपुर : कांवड़ यात्रा के दौरान रुड़की में दर्दनाक हादसा हो गया। कांवड़ लेकर लौट रहे पंजाब के फिरोजपुर निवासी दो किशोरों की पिकअप वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं, एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। हादसा झबरेड़ा के लखनौता चौराहे पर हुआ। पिकअप वाहन ने अचानक सड़क पर चल रहे दो किशोरों को टक्कर मार दी। एक कांवड़ यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की उपचार के दौरान जान चली गई। एक घायल कांवड़ यात्री को हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे में मृतकों की पहचान हर्ष(16) व अस्मित(15) निवासी लालकुर्ती फिरोजपुर, पंजाब के रूप में हुई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चुराह के परगना लोह टिकरी के गाँव रुन्डाल में आगजनी : अग्निकांड से प्रभावित परिवार को एसडीएम चुराह शशि पाल शर्मा नेउपलब्ध करवाई तत्काल आर्थिक सहायता 

एएम नाथ। चंबा, 12 अप्रैल :    उपमंडल चुराह के परगना लोह टिकरी के गाँव रुन्डाल में आगजनी की घटना से राकेश कुमार पुत्र परसोत्तम, रमेश कुमार पुत्र  परसोत्तम व परसोत्तम पुत्र किदारा के...
article-image
पंजाब

कालोनाइजर से तरनतारन में जमीन सौदे के लिए 55 लाख की ठगी : इकरारनामा फाड़ा, एक गिरफ्तार, दस आरोपी फरार

तरनतारन। तरनतारन में जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर 55 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। लुधियाना के एक कालोनाइजर से पेशगी राशि लेकर न केवल जमीन की रजिस्ट्री से इनकार किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जांच में सही पाए गए सभी नामांकन, अब 5 प्रत्याशी मैदान में

देहर्रा/ तलवाड़ा : राकेश शर्मा । देहरा विधानसभा उपचुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच के बाद सभी नामांकन सही पाए गए हैं। रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा ने बताया कि देहरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जौड़े अंब के मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार : नए बजट में शुरू करेंगे कई नए कार्य: इंद्र दत्त लखनपाल

बड़सर 18 जनवरी :   विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने पिछले एक वर्ष के दौरान कई कल्याणकारी योजनाएं आरंभ की हैं और आने वाले नए बजट में भी सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!