जन्म दिन पर ग्रिफ्तारी …शराब घोटाला : पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे को ईडी ने किया गिरफ्तार : बघेल बोले- यह जन्मदिन का तोहफा दिया

by

रायपुर  |  छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाला मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को दुर्ग जिले के भिलाई स्थित बघेल आवास पर छापेमारी के बाद यह गिरफ्तारी हुई। इस कार्रवाई पर भूपेश बघेल ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे केंद्र सरकार की बदले की राजनीति और अपने बेटे के लिए ‘जन्मदिन का तोहफा’ करार दिया है। ईडी के सूत्रों के मुताबिक, यह गिरफ्तारी 2,100 करोड़ रुपए के कथित शराब घोटाले की जांच के सिलसिले में की गई है। एजेंसी का दावा है कि मामले में कई नए सबूत सामने आए हैं, जो घोटाले की रकम हासिल करने में चैतन्य की संदिग्ध भूमिका की ओर इशारा करते हैं। इसी आधार पर धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत यह कार्रवाई की गई।

इस गिरफ्तारी पर भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने मीडिया से कहा, “अपने आकाओं को खुश करने के लिए मोदी और शाह ने मेरे घर ईडी भेज दी है। लेकिन भूपेश बघेल डरने वाला नहीं है, हम सच्चाई की लड़ाई लड़ेंगे।”

उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि यह कार्रवाई उनके बेटे के जन्मदिन के दिन की गई है। “किसी भी लोकतंत्र में कोई भी मोदी और शाह जैसा जन्मदिन का तोहफा नहीं दे सकता। मैं इसे जीवन भर याद रखूंगा।”

बघेल ने कार्रवाई के समय पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह छापेमारी राज्य विधानसभा सत्र खत्म होने के ठीक एक दिन बाद और अदाणी से जुड़ी कोयला परियोजनाओं पर एक नियोजित चर्चा से ठीक पहले हुई है। इस बीच, गिरफ्तारी की खबर फैलते ही बघेल के घर के बाहर कांग्रेस समर्थकों का जमावड़ा लग गया, जिसके चलते भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

बता दें कि शराब घोटाले की जांच में यह कोई पहली बड़ी गिरफ्तारी नहीं है। इससे पहले इस मामले में वरिष्ठ कांग्रेस नेता कवासी लखमा, रायपुर के मेयर के भाई अनवर ढेबर और पूर्व IAS अधिकारी अनिल टुटेजा समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

होला मोहल्ला से पहले गड्ढों से मुक्त हो जाएगा  एसबीएस नगर-होशियारपुर रोड,  सांसद तिवारी के पत्र के जवाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिया भरोसा

रोपड़/नवांशहर, 25 फरवरी: श्री आनंदपुर साहिब, गढ़शंकर और बंगा को जोड़ने वाली 54.50  किलोमीटर लंबी सड़क का करीब 38 किलोमीटर लम्बा शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) और होशियारपुर को आपस में जोड़ने वाला रोड...
article-image
पंजाब

Vastu Defects Can Also Lead

Hoshiarpur/October 8/Daljeet Ajnoha : Modern lifestyles, academic pressures and uncertainty about the future are increasingly affecting the mental well-being of young people, according to internationally recognised Vastu expert and author Dr Bhupendra Vastu Shastri....
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुप्रीम कोर्ट पहुंचे बागी विधायक : व्हिप का उल्लंघन पर पर स्पीकर ने इन्हें कर दिया था डिस्क्वालिफाई

एएम नाथ। शिमला :  राजेंद्र राणा समेत 6 क्रॉस वोटर्स को दलबदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य घोषित कर दिया। इसके बाद हिमाचल में उठक पटक का दौर खूब चला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा...
Translate »
error: Content is protected !!