थैंक्यू..डीसी सर, प्रेम आश्रम के विशेष बच्चों ने उपायुक्त से मिलकर साझा की खुशी : सितारे ज़मीन पर’ फिल्म की स्क्रीनिंग को निःशुल्क परिवहन सुविधा के लिए जताया आभार

by
रोहित जसवाल।  ऊना :   प्रेम आश्रम स्कूल ऊना के विशेष बच्चों और स्टाफ ने गुरुवार को उपायुक्त ऊना जतिन लाल से भेंट कर जिला प्रशासन द्वारा हाल ही में दी गई निःशुल्क परिवहन सुविधा के लिए आभार व्यक्त किया। यह सुविधा मैहतपुर स्थित गुलमोहर सिनेमा हॉल में प्रेम आश्रम द्वारा बच्चों के लिए आयोजित ‘सितारे ज़मीन पर’ फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के अवसर पर उपलब्ध करवाई गई थी, जिसमें दिव्यांग बच्चों को केंद्र में रखकर बनाई गई इस प्रेरणादायक फिल्म को दिखाया गया। जिला प्रशासन की ओर से बच्चों के लिए आने-जाने की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिससे बच्चों ने हर्ष और उल्लास के साथ इस अनुभव का आनंद उठाया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने बच्चों के साथ आत्मीयता से संवाद किया और उनके चेहरों पर प्रसन्नता देख गहरी संतोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग, विशेष रूप से दिव्यांगजनों को सहयोग और सम्मान देना ही समावेशी विकास की सच्ची दिशा है।
उन्होंने प्रेम आश्रम द्वारा विशेष बच्चों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जिला प्रशासन भविष्य में भी इस प्रकार के प्रयासों में हर संभव सहयोग देगा। उपायुक्त ने कहा कि ये बच्चे समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं और उनके लिए एक सकारात्मक, समावेशी और सहयोगपूर्ण वातावरण उपलब्ध करवाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब सरकार ने नंगल डैम पर पुलिस की तैनात : हरियाणा-पंजाब के बीच गहराया जल विवाद

चंडीगढ़  : हरियाणा-पंजाब के बीच भाखड़ा नहर के पानी को लेकर जारी जल विवाद गहराता जा रहा है।  पंजाब किसी भी हाल में हरियाणा को उसके तय हिस्से का पानी देने के खिलाफ है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री के पास जनता का दुखदर्द सुनने को समय नहीं पर जश्न मनाने को फूंके जा रहे करोड़ों रुपए : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष का आग्रह, जनता का दर्द देखना है तो रैली स्थल से मात्र 20 किलोमीटर दूर पंडोह के कुकलाह जाकर आएं मुख्यमंत्री पांच माह से एक वैली ब्रिज तक न बनने से अभी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

LPU में छात्रा से रेप के दावे के बाद बवाल : कैंपस में तोड़फोड़ और हाईवे जाम; SIT गठित….यूनिवर्सिटी ने रेप के आरोपों को बताया बेबुनियाद

फगवाड़ा, 27 सितंबर। फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से कथित दुष्कर्म और उसकी आत्महत्या की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन रविवार को भी जारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र के लिए वित्तीय मानक दरों को प्रदान की स्वीकृति

जिला स्तरीय तकनीकी समिति की बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय तकनीकी समिति की वार्षिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि एवं बागवानी फसलों...
Translate »
error: Content is protected !!