मणिमहेश तीर्थ यात्रा क्षेत्र में स्वच्छता के लिए त्रिस्तरीय समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित : मुकेश रेपसवाल

by

जिला प्रशासन चंबा-रैपीडयू टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड तथा हीलिंग हिमालयाज के बीच हस्ताक्षरित हुआ समझौता ज्ञापन

एएम नाथ। चम्बा ;  मणिमहेश तीर्थ यात्रा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को उच्च स्तरीय बनाए रखने तथा कूड़ा कचरे का वैज्ञानिक विधि से निष्पादन करने के दृष्टिगत जिला प्रशासन चंबा द्वारा अनेक सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं इस कड़ी में जिला प्रशासन चंबा-रैपीडयू टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड तथा हीलिंग हिमालयाज के बीच एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित हुआ।
समझौते के मुताबिक जिला प्रशासन चंबा के सहयोग व मार्गदर्शन में हीलिंग हिमालयाज नामक संस्था रैपीडियू टेक्नोलॉजी संस्था की प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करते हुए मणिमहेश तीर्थ यात्रा मार्ग पर उच्च स्तरीय सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करेगी। स्वच्छता से संबंधित इस परियोजना का क्रियान्विन जिला प्रशासन चंबा के अलावा पर्यटन विभाग शहरी विकास विभाग राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ग्रामीण विकास विभाग पर्यावरण, विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी विभाग, राज्य कर एवं आबकारी विभाग, स्थानीय निकाय, स्थानीय व्यवसायिक संस्थाओं तथा होटल एसोसिएशन के सहयोग से किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि इस परियोजना के बारे में शीघ्र ही भरमौर क्षेत्र में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा तथा योजना से जुड़े सभी पक्षों को इस बारे में शिक्षित किया जाएगा।
उपायुक्त चंबा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश जमा वापसी योजना-2025 को राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित किया गया है। हिमाचल प्रदेश जमा वापसी योजना, 2025 के अनुसार, बेहतर अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण उपायों को बढ़ावा देने के लिए मणिमहेश यात्रा 2025 के दौरान जमा वापसी अवधारणा को लागू करने हेतु जिला प्रशासन चंबा द्वारा एक पायलट परियोजना शुरू करने का निर्णय लिया गया था तथा इसी कड़ी में आज एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर किया गया है।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन चंबा हिमाचल प्रदेश में मणि महेश यात्रा तीर्थ क्षेत्र में कूड़े-कचरे और पुनर्चक्रण योग्य कचरे के प्रबंधन के लिए निरंतर उपाय कर रहा है तथा हाल ही में 15 से 30 जुलाई तक मणिमहेश यात्रा मार्ग को पूर्ण रूप से स्वच्छ और पर्यावरणीय दृष्टि से सुरक्षित बनाए रखने के मकसद से एक विस्तृत स्वच्छता अभियान आरंभ किया गया है जिसमें स्थानीय पंचायत स्वयंसेवी संगठन पर्यावरण प्रेमी व श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है उन्होंने बताया इस अभियान के दौरान एकत्रित कूड़े कचरे के निस्तारण के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इस अवसर पर रीसाइक्ल और हीलिंग हिमालयाज़ ने बताया है कि उनके पास सूखे कचरे (जैसे प्लास्टिक, एमएलपी, टेट्रा, काँच) के पृथक्करण/संग्रह/पुनर्चक्रण हेतु जमा वापसी योजना के कार्यान्वयन हेतु आवश्यक विशेषज्ञता और बुनियादी ढाँचा है, जिससे तीर्थ यात्रा क्षेत्र में कचरे के ढेर की समस्या का समाधान होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एनआईटी हमीरपुर एक सप्ताह में शुरु करेगा आईआईटी विस्तार परिसर भगोटला का सर्वे

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल सहित आईआईटी मंडी के निदेशक ने किया भूमि का निरीक्षण एएम नाथ। पालमपुर, 20 जनवरी।  पालमपुर के भगोटला में प्रस्तावित आईआईटी मंडी के विस्तार परिसर (एक्सटेंशन सेंटर) के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

व्लादिमीर पुतिन को सौंपेंगे श्रीमद्भागवत गीता : कांगड़ा के 53 मील का रॉबिन रूस में वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल में भारत का करेगा प्रतिनिधित्व

एएम नाथ। धर्मशाला :   डिप्टी कमिश्नर कांगड़ा कार्यालय में कार्यरत रॉबिन कुमार रूस के सोची में पहली से सात मार्च तक होने वाले वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। रॉबिन कल दिल्ली...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह : पंजाबी लोकनाच गिद्दा और भांगड़ा की प्रस्तुति उपस्थिति के थिरक उठे पांव और ढोल की थाप पर झूम उठा पूरा पंडाल

होशियारपुर :  डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह स्कूल परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर एडीसी डिवेल्पमेंट निकास कुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता डीएवी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

द लाइफ एंड डेथ ऑफ ए लीजेंड : सिद्धू मूसेवाला’ के साथ संगीत के क्षेत्र में विस्तार से चर्चा

सोलन :  चित्रकूट स्कूल ऑफ लिबरल आर्ट्स द्वारा आयोजित शूलिनी लिटरेचर फेस्टिवल का चौथा संस्करण बौद्धिक और सांस्कृतिक संवर्धन की छाप छोड़ते हुए शनिवार को शूलिनी विश्वविद्यालय में संपन्न हुआ।  दास्तान ए दस्तरखान’ सत्र...
Translate »
error: Content is protected !!