चंबा के परेल में पंचर की दुकान में टायर फटने से व्यक्ति की मौत

by

एएम नाथ। चम्बा : चंबा जिला के सुल्तानपुर के साथ लगते मोहल्ला परेल में शनिवार को एक टायर पंचर की दुकान में टायर फटने से हुए जोरदार धमाके में टायरमैन की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के समय वह दुकान में रोजाना की तरह काम कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, मृतक राकेश कुमार (उम्र 34 वर्ष), पुत्र प्रकाश चंद, गांव छमैरी (चमीनू), डाकघर बरौर, तहसील और जिला चंबा का निवासी था। वह शनिवार को परेल स्थित टायर पंचर की दुकान में एक टायर में हवा भर रहा था। इसी दौरान टायर में जबरदस्त धमाका हुआ, जिसकी चपेट में राकेश कुमार आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल राकेश को तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से मेडिकल कॉलेज चंबा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी अपूर्व देवगन ने ज़िला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जोत का किया निरीक्षण :

चंबा, 24 नवंबर : डीसी अपूर्व देवगन ने आज ज़िला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चुवाड़ी जोत का प्रवास कर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिहाज से उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों की समीक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को कार्य योजना तैयार करें अधिकारी, आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित निदान को दें प्राथमिकता: बाली

एएम नाथ। धर्मशाला, नगरोटा 21 अगस्त। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे इस के लिए विभागीय अधिकारियों को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस को चब्बेवाल में बड़ा झटका : कांग्रेस के हल्का इंचार्ज सहित 2 बड़े नेता आप मे शामिल

होशियारपुर। चब्बेवाल में उपचुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जब कांग्रेस के हलका इंचार्ज कुलविंदर सिंह रसूलपुर सहित दो बड़े नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। जिससे पहले से कांग्रेस...
हिमाचल प्रदेश

3 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया एनएचपीसी लिमिटेड ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए

शिमला :  एनएचपीसी लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक ए.के. ग्रोवर ने वीरवार सायं मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू को एनएचपीसी की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए तीन करोड़ रुपये का चेक भेंट किया।  मुख्यमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!