आपदा के नुकसान की भरपाई के लिए एरिया स्पेसिफिक प्लान की आवश्यकता : जयराम ठाकुर

by

आपदा से हुए नुकसान के मूल्यांकन के बाद दिल्ली जाकर करेंगे निवेदन

एएम नाथ। मंडी : आपदा में हुए नुकसान का आकलन करने रविवार को थुनाग आ रहे अंतर मंत्रालयीय केंद्रीय दल के दौरे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से उन्होंने इस बाबत आग्रह किया था। आपदा से हुए नुकसान के मूल्यांकन के बाद रिपोर्ट सौंपे लेकर वे दिल्ली जाकर केंद्रीय गृहमंत्री समेत सभी प्रमुख नेताओं से मिलेंगे और हिमाचल के लिए जल्दी से जल्दी उदार वित्तीय मदद का आग्रह करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार मंडी के चार विधान सभा क्षेत्रों नाचन, सराज धर्मपुर और करसोग में बहुत नुकसान हुआ है। इसलिए मैं स्वयं दिल्ली जाकर इन क्षेत्रों के नुकसान की भरपाई के लिए एरिया स्पेसिफ़िक प्रोजेक्ट्स बनाने का अनुरोध केंद्र सरकार से करूँगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से भी आग्रह करते हुए कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए एरिया स्पेसिफिक प्लान बनाने पर काम करें। जयराम ठाकुर ने आपदा में राहत और बचाव कार्यों में हर संभव सहयोग देने के लिए केंद्र सरकार का आभार भी जताया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के कर्मचारियों को इस महीने वेतन पांच तारीख यानि 5 सितंबर तथा पेंशनरों को पेंशन 10 सितंबर को दी जाएगी – चुनावी वर्ष में प्रदेश के खजाने को लुटाने का काम पिछली जयराम सरकार ने किया था : सीएम सुक्खू

 एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश के कर्मचारियों को इस महीने वेतन पांच तारीख यानि 5 सितंबर तथा पेंशनरों को पेंशन 10 सितंबर को दी जाएगी। वेतन तथा पेंशन को पहली तारीख की बजाय क्रमशः...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी का बयान देश के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान – हिमाचल के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने क्यों नहीं किया राहुल गांधी का बयान विरोध : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला  :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस मुख्यालय के उद्घाटन के मौके पर राहुल गांधी द्वारा दिया गया बयान देश के ख़िलाफ़ जंग का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भुड्ड में दर्दनाक हादसा….पिकअप की चपेट में आने से ढाई वर्षीय बच्ची की मौत

खेलते-खेलते सड़क पर गिरी मासूम ने तोड़ा दम, पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू तारा। बद्दी :  पुलिस थाना बद्दी के अंतर्गत उपरली भुड्ड क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ढाई वर्षीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सवा महीने बाद भी आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हालात जस के तस : जयराम ठाकुर

सरकार की नाकामी से आपदा प्रभावित क्षेत्रों की बची खुची आर्थिकी हो रही है तबाह सरकार ने बदनीयती से ढाई साल तक लटका कर रखी कला शिक्षकों की नियुक्ति नेता प्रतिपक्ष ने रक्षाबंधन की...
Translate »
error: Content is protected !!