दिहाड़ी लगाकर बेटे को खरीद कर थी बाइक : बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त पिता बेटे की मौत…छोटे बेटे की पहले ही हो चुकी मौत

by

देहरा : देहरा की ग्राम पंचायत खैरियां के सपड़ू गांव में शनिवार को बाइक दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत हो गई।

हादसे में 70 वर्षीय प्यारचंद और उनके बेटे 22 वर्षीय साहिल कुमार निवासी सपडू की मौत हो गई। यह हादसा घर से कुछ ही दूरी पर बाइक के आगे एक बेसहारा पशु आने से हुआ।

जानकारी के मुताबिक पिता-पुत्र बाइक पर सुबह लगभग नौ बजे घर से देहरा की तरफ़ जा रहे थे। घर से निकलते ही 200 मीटर आगे उनकी बाइक के आगे एक बेसहारा पशु आ गया, जिसे बचाते हुए बाइक असंतुलित होकर सड़क पर पुलिया से टकरा गई। दोनों बाइक सवार पिता व पुत्र बुरी तरह ज़ख़्मी होकर सड़क पर गिर पड़े।

स्थानीय लाेगों द्वारा उन्हें नज़दीकी अस्पताल हरिपुर में ले जाया गया। वहां से उनकी गंभीर हालात को देखते हुए उन्हें वहां टांडा मेडिकल कालेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस दौरान प्यारचंद ने रास्ते में दम तोड़ दिया और उनके बेटे साहिल कुमार ने टांडा में दम तोड़ा।बाइक को प्यार चंद का बेटा साहिल चला रहा था। बाइक अभी बिलकुल नई थी। प्यार चंद की दो लड़कियां शादीशुदा हैं और एक बेटे की छोटी आयु में ही मृत्यु हो गई थी। प्यार चंद दिहाड़ी मजदूरी करते थे। प्यार चंद अपने काम को लेकर बेटे साहिल के साथ बाइक पर देहरा जा रहे थे। इस दुर्घटना में पिता पुत्र की मौत के बाद अब घर में अकेली उनकी पत्नी यशोधा रह गई है।।             हरिपुर पुलिस के अनुसार दोनों का पोस्टमार्टम करके उनकी देह परिवार के सुपुर्द की जाएगी। प्यार चंद दिहाड़ी लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। अभी कुछ समय पहले ही उन्होंने बेटे के लिए नई बाइक लेकर दी थी। लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह बाइक ही उनकी व उनके बेटे की मौत का कारण बनेगी।

हादसे ने यशोधा से छीने पति और बेटा

वहीं साहिल भी अपने अपने परिवार की गाड़ी को आगे खिंचने के लिए देहरा में एक दुकान में कार्य कर रहा था। इस हादसे की सूचना के बाद अब परिवार में अकेली रह गई यशोधा देवी का तो सब कुछ ही उजड़ गया। हादसे में उनके पति के साथ बेटे को भी उनसे छीन लिया। उनके एक बेटे की पहले ही छोटी आयु में मौत हो गई थी और अब इस हादसे ने उनसे उनका सब कुछ छीन लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने प्राथमिक पाठशाला गलुआ में 15 लाख से पूर्ण हुए सौंदर्यीकरण कार्य और नव निर्मित कमरे का किया लोकार्पण

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज नगर परिषद, ऊना के वार्ड नंबर 3 स्थित गलुआ में एक दिन एक गांव कार्यक्रम के तहत जन समस्याएं सुनीं और उनके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया निरीक्षण

स्थायी समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग को डीपीआर तैयार करने के निर्देश प्रभावित लोगों से मिले पठानिया, सड़क बहाली में विभाग की सराहना एएम नाथ। चंबा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्र का बजट हिमाचल के हितों के साथ धोखा : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जसवाल।  ऊना, 1 फ़रवरी :  उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि यह बजट हिमाचल प्रदेश के हितों के साथ सीधा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के आपदाग्रस्त क्षेत्र का दौरा करेंगे PM मोदी : प्रधानमंत्री से पहले केंद्र की दो टीमें पहुंचेंगी

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में गंभीर प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहे चंबा व कुल्लू जिलों में नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की दो टीमें रविवार को...
Translate »
error: Content is protected !!