केंद्र का बजट हिमाचल के हितों के साथ धोखा : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 1 फ़रवरी :  उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि यह बजट हिमाचल प्रदेश के हितों के साथ सीधा धोखा है। उन्होंने कहा कि बजट में हिमाचल प्रदेश के साथ अन्याय किया गया है तथा पहाड़ी राज्यों की विशेष भौगोलिक और आर्थिक परिस्थितियों की पूरी तरह अनदेखी की गई है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार का यह रवैया संघीय ढांचे की भावना के विपरीत है, जिसका सीधा और गंभीर असर राज्य के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय स्थिरता पर पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि 15वें वित्त आयोग की अवधि के दौरान वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार से लगभग 38 हजार करोड़ रुपये का राजस्व घाटा अनुदान प्राप्त हुआ था, लेकिन अब इस महत्वपूर्ण सहायता को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। जबकि राज्य को यह उम्मीद थी कि उसकी विषम भौगोलिक परिस्थितियों और सीमित संसाधनों को ध्यान में रखते हुए इस अनुदान में वृद्धि की जाएगी।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों को दिए जाने वाले विशेष अनुदानों को समाप्त करना न केवल राज्य के विकास कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा, बल्कि जनहित से जुड़ी योजनाओं और वित्तीय संतुलन के समक्ष भी गंभीर चुनौतियां खड़ी करेगा।
उप मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से बजट प्रावधानों पर पुनर्विचार की मांग करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश को उसके संवैधानिक अधिकारों और वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप न्यायसंगत बजटीय सहयोग दिया जाना चाहिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बजट चर्चा में गूंजा भरमौर का मुद्दा : विधायक डॉ. जनक राज ने सदन में रखे क्षेत्रीय विकास के सुझाव

बजट 2026-27 पर सामान्य चर्चा में सक्रिय दिखे भरमौर के प्रतिनिधि एएम नाथ। चम्बा :भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने आज माननीय विधानसभा में बजट 2026-2027 की सामान्य चर्चा में भाग लेते हुए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रात में खनन पूर्ण बैन, उल्लंघन पर होगी एफआईआर -शराब ठेके और अहाते रात 10 बजे करने होंगे बंद : DC जतिन लाल

ऊना जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, जिले में रोहित जसवाल।  ऊना, 21 नवंबर. ऊना जिला प्रशासन ने कानून व्यवस्था की मजबूती के लिए एक और कड़ा कदम उठाते हुए जिले में रात में खनन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

21 करोड़ रुपये की सैलरी पाएंगी पाम कौर : भारत में किया जा रहा खूब सर्च

गूगल में सुंदर पिचाई, माइक्रोसॉफ्ट में सत्या नडेला, एडोबी में शांतनु नारायण, आईबीएम में अरविंद कृष्णा तो कुछ चुनिंदा नाम हैं, जो दुनिया की सबसे टॉप कंपनियों में टॉप की पोस्ट पर विजारमान हैं....
article-image
हिमाचल प्रदेश

बागी कांग्रेस विधायकों ने “व्यक्तिगत स्वार्थ” के चलते किया पार्टी के साथ “धोखा” : कांग्रेस

एएम नाथ। शिमला :  कांग्रेस के 6 बागियों व तीन निर्दलीयों के दिल्ली में भाजपा का दामन थामने के बाद कांग्रेस सरकार में आयुष एवमखेल मंत्री यादवेंद्र गोमा सीपीएस संजय अवस्थी व ज्वालामुखी से...
Translate »
error: Content is protected !!