मोइला वाहिदपुर में आयोजित रक्तदान कैंप में 65 यूनिट रक्तदान 

by

जीवन जागृति मंच ने लगाया पौधों का लंगर- गढ़शंकर, 21 जुलाई : परमजीत सिंह ही की याद को समर्पित छठा स्वैच्छिक रक्तदान कैंप गांव मोइला वाहिदपुर में आयोजित किया गया। भाई कन्हैया ब्लड बैंक होशियारपुर के सहयोग से गांव के गुरुद्वारा रविदास में आयोजित इस रक्तदान कैंप में 65 यूनिट रक्तदान हुआ। इस कैंप का उद्घाटन रॉकी मोइला के पूजनीय माता श्रीमती सुरेंद्र कौर ने किया। इस संबंधी जानकारी देते हुए समाज सेवी मनप्रीत सिंह हीर उर्फ  रॉकी मोइला ने बताया कि इलाके की गणमान्य शख्सियतों के सहयोग से आयोजित इस कैंप में रक्तदान करने वाले नौजवान वीरों का धन्यवाद किया और उनका विशेष तौर से सम्मान भी किया गया। रक्तदान कैंप दौरान जीवन जागृति मंच गढ़शंकर द्वारा पौधों का लंगर लगाया गया और पौधों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इनकी सांभ संभाल के लिए भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर बीबी सुभाष मट्टू,  दर्शन सिंह मट्टू, सोमनाथ बंगड़, हैप्पी साधोवाल,  डॉ लखविंदर लक्की, सैंडी भज्जल, दलवीर राजू, शिंदा गोलियां,  जीवन जागृति मंच से डॉक्टर बिक्कर सिंह, पूर्व तहसीलदार हरि लाल, चीफ मैनेजर हरदेव राय, मैनेजर विजय लाल, मैनेजर बलवंत सिंह, लेक्चर्र पवन गोयल, मास्टर अमरजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

फोटो कैप्शन:
रक्तदान कैंप दौरान रक्तदनियों का सम्मान करते प्रबंधक।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंचायत समिति व जिला परिषद चुनाव कराने की तैयारी तेज : नए सिरे से होगी वार्डबंदी

चंडीगढ़। पंजाब अब एक बार फिर चुनावी मुहाने पर खड़ा है। राज्य में पंचायत समितियों व जिला परिषदों के चुनाव पांच अक्टूबर तक करवाने के लिए सभी जिलों के एडीसी डेवलपमेंट से कह दिया...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ GMCH-32 कॉन्ट्रैक्टर्स वर्कर्स यूनियन के प्रधान पद के चुनाव की घोषणा

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच), सेक्टर-32, चंडीगढ़ में कार्यरत कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की प्रतिनिधि संस्था GMCH Sector 32 Contractors Workers Union के प्रधान पद हेतु चुनाव की घोषणा कर दी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

45 साल चली कानूनी लड़ाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त …. 70 वर्षीय दोषी को तुरंत रिहा करने का आदेश

नई दिल्ली। झारखंड के दुमका में वर्ष 1981 में हुए दोहरे हत्याकांड से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने करीब 45 साल तक चली कानूनी प्रक्रिया पर गंभीर चिंता जताई है। अदालत ने इसे...
article-image
पंजाब

चक्क हाजीपुर के खेतों में युवक का मिला शव : परिजनों ने हत्या की व्यक्त की आशंका

गढ़शंकर। गढ़शंकर के गांव चक्क हाजीपुर के खेतों में एक युवक का शव बरामद हुआ है। परिजनों ने हत्या करने की आशंका व्यक्त की है। गांव चककफुल्लू के गुरप्रीत सिंह पुत्र प्रकाश का शाम...
Translate »
error: Content is protected !!