खालसा कॉलेज में नए सत्र के शुभारंभ पर अरदास समारोह

by

गढ़शंकर।  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन में संचालित बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में नए सत्र के शुभारंभ पर अरदास समारोह का आयोजन किया गया। कॉलेज के गुरुद्वारा साहिब में आयोजित समारोह के दौरान श्री सुखमणि साहिब के पाठ और श्री आनंद साहिब की बाणी के पाठ के बाद सर्वजन हिताय की अरदास की गई। समारोह के दौरान श्री गुरु तेग बहादुर साहिब, भाई मती दास जी, भाई सती दास जी, भाई दयाला जी के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित श्री सहज पाठ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रो. रायदीप सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नए सत्र में उनका स्वागत किया और उन्हें कड़ी मेहनत करने और अनुशासन में रहने के लिए प्रेरित किया। समारोह के दौरान कॉलेज का समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय

पंजाब के दो लोगों की हत्या करने वाले आतंकी को पुलिस ने दबोचा : अपराध के हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद

जम्मू कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस ने 7 दिन के भीतर टारगेट किलिंग मामले को सुलझाने का दावा किया है। इसे एक बड़ी सफलता का दावा करते हुए आईजीपी...
article-image
पंजाब

शिक्षक के तबादले पर भड़की छात्राएं, स्कूल का गेट बंद कर किया प्रदर्शन; हाई वोल्टेज तारों पर भी उठाए सवाल

एएम नाथ। कपूरथला, 19 अगस्त। कपूरथला के शेखूपुर स्थित सरकारी हाई स्कूल में बुधवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब बड़ी संख्या में छात्राओं ने स्कूल का मुख्य गेट बंद कर धरना...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भारतीय औद्योगीकरण को बढ़ावा देने और समाज सेवा में सोनालिका ग्रुप का अहम योगदान : खन्ना

सोनालिका ग्रुप के वाईस चेयरमैन अमृतसागर मित्तल के जन्मदिन पर खन्ना ने दी शुभकामनाएं होशियारपुर 7 अगस्त : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि सोनालिका इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स ने जहाँ भारतीय औद्योगीकरण को...
Translate »
error: Content is protected !!