सरकारी हाई स्कूल सिंबली की छात्रा मनप्रीत कौर ने राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक  – स्कूल पहुंचने पर स्टाफ द्वारा सम्मानित

by
गढ़शंकर, 25 जनवरी: कपूरथला में हुई 13वीं आल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में सरकारी हाई स्कूल सिंबली की नवमी कक्षा की छात्रा मनप्रीत कौर ने स्वर्ण पदक जीत कर स्कूल व जिले का नाम रोशन किया है। स्कूल प्रभारी श्रीमती इंद्रजीत कौर ने जानकारी देते बताया कि कपूरथला में हुई राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में कोच राम कुमार की ट्रेनिंग व नेतृत्व में भाग लिया तथा फाइनल मुकाबले में असाम की खिलाड़ी को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। छात्रा मनप्रीत कौर ने स्वर्ण पदक जीत कर अपने अभिभावकों,  स्कूल तथा जिले का नाम रोशन किया है। इस राष्ट्रीय विजेता छात्रा के स्कूल पहुंचने पर स्टाफ द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके हर्ष कुमार, मिस ममता, राजिंदर कौर, निर्मल कौर, कुलविंदर कौर, गुरविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, अमरजीत सिंह आदि स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विश्व विजेता महिला क्रिकेट टीम से CM मान ने वीडियो कॉल पर की बात…भारत की बेटियों ने इतिहास रच दिया : सीएम मान

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एक शानदार मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराकर आईसीसी विश्व कप जीतने पर बधाई दी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...
article-image
पंजाब

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर भाजपा मंडल ने किया याद

गढ़शंकर। भाजपा मंडल गढ़शंकर दुारा गढ़शंकर कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समगाम का आयोजन कर उन्हें श्रद्धासुमन भेंट किए और उनके दुारा देश सेवा के किए कार्यो...
article-image
पंजाब

एनआरआईज ने श्री गुरु रविदास जी के धार्मिक स्थान के लिए 1 लाख रुपए किए भेंट

गढ़शंकर : गांव चाहलपुर में एनआरआई हरपाल सिंह निवासी अमेरिका के सुपुत्र रूपिंदर सिंह और हरविंदर सिंह ने श्री गुरु रविदास जी के धार्मिक स्थान के लिए 1 लाख रुपए गुरप्रीत सिंह के माध्यम...
पंजाब

मारपीट के आरोप में 5 खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस ने रमनदीप द्वारा दिए ब्यानों के आधार पर 5 लोगों खिलाफ मामला दर्ज किया है। रमनदीप पुत्र सतनाम सिंह निवासी रतन नगर जालंधर ने अपने ब्यानों में बताया कि वह अपने...
Translate »
error: Content is protected !!