एएसआई पर मारपीट-अश्लील हरकतें करने के आरोप, दो युवकों ने दी शिकायत

by
 सुल्तानपुर लोधी  : कपूरथला की सब डिवीजन सुल्तानपुर लोधी के थाने में तैनात एक एएसआई पर दो युवकों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित युवकों ने एएसआई पर अवैध रूप से हिरासत में रखने के साथ साथ मारपीट, गाली-गलौज और अश्लील हरकतें करने के भी आरोप लगाए हैं।
पीड़ितों ने मानवाधिकार आयोग, डीजीपी पंजाब और एसएसपी कपूरथला को भी शिकायत भेजी है। वहीं दूसरी तरफ आरोपी एएसआई ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए जांच करवाने की बात कही है। एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने मामले की जांच किए जाने की बात कही है।
सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में उपचाराधीन आशु चड्ढा और चेतन शर्मा ने बताया कि आशु को किसी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवानी थी, जब वह थाने पहुंचे तो वहां एएसआई बलदेव सिंह मिले जो उन्हें अपने कमरे में ले गया। उसने उनकी बात सुनने के बाद राजीनामे के लिए एक लाख रुपये की मांग की और कहा कि राजीनामा करा दूंगा। हमने उनसे कहा कि सर हमें उनसे करीब चार लाख रुपये लेने हैं।
इसी बीच बलदेव सिंह ने उनके साथ बदसलूकी शुरू कर दी। उन्हें ऐसा लगा जैसे उसने कोई नशा किया हो, वह बदतमीजी करने लगा और कपड़े उतारने को कहने लगा। उसने अश्लील हरकतें की जिसका उन्होंने विरोध किया। उसके बाद थानेदार पुलिस प्रमुख के कार्यालय के पास ले गया। जहां उसने मारपीट की और गाली-गलौज की।
पीड़ित युवकों ने कहा कि उन्हें इस घटना से बहुत शर्मिंदगी महसूस हो रही थी। वे घर जाने के बजाय काली बेई में कूदने के बारे में सोचने लगे, फिर अपने परिवार के बारे में सोचकर रुक गए। अब युवकों की प्रशासन से मांग है कि उन्हें न्याय दिया जाए। युवकों ने इस संबंध में मानवाधिकार आयोग, डीजीपी पंजाब और एसएसपी कपूरथला को भी लिखित शिकायत भेजी है।
जब पत्रकारों ने एएसआई बलदेव सिंह से बात की, तो उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया और कहा कि वह हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसी कोई हरकत नहीं की। युवक उनके पास सिर्फ शिकायत दर्ज कराने आए थे। उन पर लगाए जा आरोप झूठे हैं और उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

केंद्रीय जेल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस

होशियारपुर, 15 अगस्त: केंद्रीय जेल होशियारपुर में 77वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान केंद्रीय जेल के सुपरिडैंट जोगिंदर पाल ने राष्ट्रीय ध्वज लहराया व जेल में मौजूद...
article-image
पंजाब

माहिलपुर में बाबा विश्वकर्मा जी का प्रकाश उत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया

  होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  :      विश्वकर्मा कमेटी माहिलपुर  ने अध्यक्ष सतनाम सिंह सूरज के नेतृत्व में और जसवन्त सिंह सीहरा और ठेकेदार जगजीत सिंह की देखरेख में संगत के सहयोग से  बाबा विश्वकर्मा  जी...
article-image
पंजाब

विजिलेंस ब्यूरो ने विद्यार्थियों और युवाओं से भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए आगे आने का किया आह्वान : डीएसपी मनदीप सिंह सेखों ने विद्यार्थियों से किया संवाद, जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और समर्पण भावना से करने की अपील

पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध ‘ईमानदारी से समृद्धि’ थीम के तहत शुरू किए गए सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में  करवाया गया जागरूकता सेमिनार होशियारपुर, 28 अक्टूबर: पंजाब विजिलेंस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विधायक कमलेश ठाकुर ने पंचायत घियोरी का दौरा किया : जनसुनवाई में सड़क, पेयजल व स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों का हुआ त्वरित समाधान

कम्युनिटी हॉल हेतु 10 लाख रुपये देने की घोषणा की राकेश शर्मा :  देहरा/तलवाड़ा |  विधायक कमलेश ठाकुर ने आज देहरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत घियोरी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों...
Translate »
error: Content is protected !!