आरोपी को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर हमला, एएसआई की वर्दी फाड़ी

by
खडूर साहिब  : विधानसभा हलका खडूर साहिब के गांव वरियां में आरोपित को पकड़ने गई पुलिस टीम पर परिवार ने हमला कर दिया। इतना ही नहीं आरोपित जसकरन सिंह ने पहले पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया फिर एएसआईराजबीर सिंह की वर्दी भी फाड़ डाली।
आरोपित हुआ गिरफ्तार, 2020 से था फरार
सब डिवीजन श्री गोइंदवाल साहिब के डीएसपी अतुल सोनी ने मौके पर पहुंचकर मुख्य आरोपित जसकरन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपित अभी फरार हैं। थाना चोहला साहिब के एडिशनल एसएचओ विपिन कुमार ने बताया कि गांव वरियां के जसकरन सिंह के खिलाफ 1 मई 2020 को हवाई फायर करने व गुंडागर्दी का केस दर्ज किया गया था। इसके बाद से वह भगोड़ा था। वीरवार को पुलिस को उसके बारे में पता चला।
पहले पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का किया प्रयास फिर एएसआइ की वर्दी भी फाड़ी
एएसआइ राजबीर सिंह की अगुआई में पुलिस टीम थाना चोहला साहिब से रवाना हुई। इस पर रात वीरवार करीब नौ बजे आरोपित जसकरन सिंह ने अपनी पत्नी लवलीन कौर के साथ मिलकर टाटा इंडिगो गाड़ी (पीबी 01 ए 8463) को पुलिस टीम पर चढ़ाने का प्रयास किया और अन्य लोगों से मिलकर पुलिस पर हमला कर दिया।
एएसआइ राजबीर सिंह की वर्दी भी फाड़ दी गई। आरोपित को पुलिस ने मौके पर दबोच लिया। उसे पुलिस हिरासत से छुड़वाने के लिए उसके चाचा सविंदर सिंह व चाची कुलविंदर कौर के अलावा निर्मल सिंह काकू ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की।
कुछ दिन पहले लुधियाना में भी पुलिस टीम पर किया गया था हमला
इससे कुछ दिन पहले लुधियाना में भी गांव कमालपुर में पुलिस की टीम पर हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया था। इस हमले में थाना सदर के एसएचओ सहित 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।
पुलिस की टीम वहां कार लूटने वाले आरोपित को गिरफ्तार करने गई थी। घायल पुलिसकर्मियों को सिविल अस्पताल में लेकर जाया गया था। जैसे ही पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करने पहुंची, आरोपित के किसी साथी ने पुलिस टीम को देख लिया और उसने 12 हथियारबंद साथियों को बुलाकर पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने किया एसएसपी कार्यालय का शैक्षणिक दौरा

यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति पर मिली जागरूकता होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल, होशियारपुर के छात्रों ने हाल ही में एसएसपी कार्यालय का शैक्षणिक और प्रेरणादायक दौरा किया।...
article-image
पंजाब , समाचार

कोटफातुही में दुकान खोल रहे दुकानदार पर कार सवार युवकों ने किया जानलेवा हमला

 माहिलपुर – माहिलपुर गढ़शंकर डीविजन में गुंडा अनसरो के हौंसले इतना बुलंद हो चुके हैं की वह दिन दिहाड़े लोगों पर तेजधार हथियारों से हमला कर रहे हैं जबकि पुलिस उनके भागने के बाद...
article-image
पंजाब

HLMIA Hosts Knowledge Sharing Session

*Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.16 :  Hoshiarpur Large and Medium Industry Association (HLMIA) reinforced its commitment to driving industry growth by addressing pressing global issues. On January 15, 2025, a Knowledge Sharing Session on “Sustainability – Importance,...
article-image
पंजाब

लगातार बढ़ रही महंगाई के खिलाफ गढ़शंकर में केंद्र सरकार का पुतला फूंका

गढ़शंकर, 1 सितंबर। देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में सीपीआई (एम) के आह्वान पर मंगलवार को गढ़शंकर में दर्शन सिंह मट्टू के नेतृत्व में केंद्र की मोदी सरकार का पुतला फूंका गया।...
Translate »
error: Content is protected !!