बौद्ध भिक्षुओं से जुड़ा बड़ा स्कैंडल : 5600 आपत्तिजनक वीडियो ..80,000 तस्वीरें और चैट रिकॉर्ड बरामद …100 करोड़ की ठगी का भंडाफोड़

by

थाईलैंड में बौद्ध भिक्षुओं से जुड़ा एक ऐसा स्कैंडल सामने आया है, जिसने हर किसी को परेशान कर दिया है। इस मामले में एक महिला की भूमिका सामने आई है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसने दर्जनों भिक्षुओं को फंसाकर न केवल उनकी छवि को ठेस पहुंचाई, बल्कि करोड़ों की अवैध कमाई भी की।।          उक्त ग्रिफ्तार महिला को ‘सिका गोल्फ’ नाम से जाना जाता है। महिला योजनाबद्ध तरीके से भिक्षुओं के संपर्क में आती थी और उन्हें निजी संबंधों के लिए उकसाती और फिर छिपे कैमरों से उनकी वीडियो और फोटो रिकॉर्ड कर लेती। इन आपत्तिजनक फुटेज का इस्तेमाल वह उन्हें ब्लैकमेल करने और मोटी रकम वसूलने के लिए करती थी।

5600 विडीओ और 80,000 से ज्यादा फोटो जब्त :  पुलिस ने 35 वर्षीय महिला विलावन एम्सावट को मुख्य साजिशकर्ता के रूप में गिरफ्तार किया है, जो “सीका मिस गोल्फ” या “मिस गोल्फ” के नाम से भी जानी जाती है। बैंकॉक के नॉन्थाबुरी इलाके से पकड़ी गई इस महिला के कब्जे से पांच मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनमें लगभग 5600 आपत्तिजनक वीडियो, 80,000 तस्वीरें और चैट रिकॉर्ड शामिल थे। इन रिकॉर्ड्स में कई उच्च पदस्थ बौद्ध भिक्षुओं के साथ उसकी घनिष्ठता साफ झलकती है। इस खुलासे ने थाईलैंड की धार्मिक और सामाजिक व्यवस्था को झकझोर कर रख दिया है।

धर्म छोड़ने के साथ सतग देश छोड़ने को मजबूर हुए बहुत भिक्षु :  इस स्कैंडल का असर सिर्फ पैसों और छवि तक सीमित नहीं रहा। कई भिक्षु, जो इस जाल में फंसे, या तो खुद को धर्म से अलग कर चुके हैं या फिर देश छोड़ चुके हैं। थाई मीडिया के अनुसार, यह मामला केवल धार्मिक उल्लंघन नहीं बल्कि सामाजिक विश्वास के साथ धोखा भी है।

पुलिस, मीडिया चौकस :   मीडिया हाउस ‘बैंकॉक पोस्ट’ ने इस केस को अब तक का सबसे बड़ा सेक्स स्कैंडल करार दिया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी है। ये भी संदेह जताया जा रहा है कि इस महिला के साथ कुछ और लोग भी इस गोरखधंधे में शामिल हो सकते हैं, जिनकी तलाश जारी है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

12वीं की छात्रा की हत्या कर पंखे से दिया था लटका : डेड महीने बाद हत्या के आरोप में पिता व चाचा ग्रिफ्तार

संगरूर :  ऑनर किलिंग का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पिता ने भाई के साथ मिलकर अपनी 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी की हत्या कर दी। घटना की...
article-image
पंजाब

Vigilance Bureau arrests two more

Hoshiarpur/August 4/Daljeet Ajnoha : The Punjab Vigilance Bureau has arrested accused Aruna Chhabra, former principal of K.D. College of Nursing Mahilpur, Hoshiarpur district from his residence at village Khudda Jassu, Chandigarh and accused Dr....
article-image
पंजाब

चोरी की ट्रैक्टर ट्राली के साथ दो गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी : हिमाचल प्रदेश के ऊना के हरोली गांव सिंगा से 12 अगस्त को स्वराज ट्रैक्टर ट्राली किया था चोरी

गढ़शंकर, 18 सितंबर : गढ़शंकर पुलिस ने चोरी की ट्रैक्टर ट्राली बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महंगाई और तेल संकट मोदी सरकार की नीतियों का नतीजा : विनय कुमार

एएम नाथ । शिमला, 12 मई : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और तेल-गैस से जुड़ा संकट मोदी...
Translate »
error: Content is protected !!