जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से दिया इस्तीफा

by

एएम नाथ। नई दिल्ली : जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके पीछे उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया।

जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रपति को लिखे पत्र में कहा कि स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने और चिकित्सा सलाह का पालन करने के लिए मैं भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देता हूं, यह तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

साल 2022 में जगदीप धनखड़ ने 14वें उप राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। 6 अगस्त 2022 को हुए उप राष्ट्रपति के चुनाव में धनखड़ ने विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को हराया था। धनखड़ को कुल 725 में से 528 वोट मिले थे, जबकि अल्वा को 182 वोट मिले थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गैंगवार की साजिश नाकाम : पुलिस ने 18 पिस्तौलों के साथ 5 लोग किए गिरफ्तार

पटियाला। पुलिस ने शुक्रवार को राज्य के तीन जिलों में अलग-अलग छापामारी कर 18 पिस्तौलों, भारी मात्रा में कारतूस के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। सभी अलग-अलग गैंग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2027 चुनाव से पहले बड़ा सर्वे : CM से ज्यादा विधायकों से नाराज जनता, यूपी में 49% और पंजाब में 45.3% मतदाता मौजूदा…यूपी-पंजाब में टिकट बदलने का बढ़ सकता है दबाव :

योगी और भगवंत मान की लोकप्रियता बरकरार; 2027 में स्थानीय उम्मीदवार बन सकता है बड़ा फैक्टर नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की राजनीतिक तैयारियां...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला सीटों की संख्या लोकसभा में 181 हो जाएगी : महिला आरक्षण बिल की होगी अवधि 15 साल

नई दिल्ली : लोकसभा में आज केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने महिला आरक्षण बिल पेश कर दिया है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया कि महिला आरक्षण बिल का नाम...
article-image
पंजाब , समाचार

शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब द्वारा 14वें फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज़ : पहले दिन फतेहपुर खुर्द और बंगा की टीमों ने आपने मैचों में की जीत दर्ज

गढ़शंकर, 17 नवम्बर : शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब गढ़शंकर द्वारा स्वर्गीय दिलप्रीत सिंह ढिल्लों की याद को समर्पित 14वें वार्षिक फुटबॉल टूर्नामेंट का सरदार जरनैल सिंह स्टेडियम सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर...
Translate »
error: Content is protected !!