बिक्रमजीत मजीठिया को हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत

by

चंडीगढ़ । आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार अकाली नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली है। मंगलवार को उनकी बैरक बदलने को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई हुई।

काेर्ट में इस मुद्दे पर करीब दो घंटे बहस चली।

मजीठिया ने याचिका में कहा है कि जेल में उनकी बैरक को बदला जाए। उनके वकीलों ने कहा है कि वे विधायक और पूर्व मंत्री रह चुके हैं, इसलिए जेल नियमों (जेल मैनुअल) के अनुसार उन्हें ऑरेंज कैटेगरी की विशेष सुविधाएं दी जानी चाहिए और उन्हें दूसरे कैदियों से अलग रखा जाना चाहिए।

मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान काेर्ट ने डीजीपी जेल से दाे दिन में रिपोर्ट मांगी है। वहीं, ग्राउंड आफ अरेस्ट संबंधी याचिका में सरकार की तरफ से जवाब फाइल कर दिया गया है। इस मामले की 25 जुलाई को अगली सुनवाई होगी। मजीठिया को विजिलेंस ब्यूरो ने 25 जून को अमृतसर से गिरफ्तार किया था। मजीठिया की गिरफ्तारी के बाद से लगातार पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की टीमें उनकी संपत्ति की जांच में जुटी हुई थी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कनाडा बैठे यह गैंगस्टर : पंजाब का माहौल खराब करने की रचते हैं साजिश, 7 गैंगस्टरों को भारत लेकर आने की कोशिश की जा रही

चंडीगढ़ : 3 अक्तूबर :कनाडा बैठे कई गैंगस्टर अपने साथियों के साथ मिल कर पंजाब का माहौल खराब करने की साजिश रच रहे हैं। पंजाब पुलिस की इंटेलीजैंस विंग तथा एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स...
article-image
पंजाब

पुरानी पेंशन स्कीम को अमली रूप में लागू करने हेतु डिप्टी स्पीकर रौड़ी को ज्ञापन सौंपा  

एनपीएस की कटौती बंद कर समूआ मुलाजिमों के जीपीएफ के खाते खोलने की मांग- गढ़शंकर, 2 मार्च : पुरानी पेंशन प्राप्ति फ्रंट पंजाब के 1 मार्च से 7 मार्च तक पंजाब के मंत्रियों तथा...
article-image
पंजाब

फुटबाल टूर्नामेंट में नाबालिग को गोली मार कर की थी हत्या : पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया

अमृतसर : कस्बा मेहता के गांव खब्बे राजपूतां में फुटबाल टूर्नामेंट के दौरान गोली मारकर हत्या किए गए 15 साल के नाबालिग गुरसेवक सिंह के हत्यारे को पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ के दौरान...
article-image
पंजाब

सरपंच की हत्या मामले में 10 लोगों पर केस दर्ज : आरोपियों ने कार से बरसाई थी गोलियां

मोगा।  बाघापुराना में कल शुक्रवार को गांव पत्तों हीरा सिंह के सरपंच हरविंदर सिंह हैप्पी की गोलियां मारकर हत्या के मामले में चार ज्ञात समेत छह अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया...
Translate »
error: Content is protected !!