बीएसएफ और पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन से लदे 2 ड्रोन बरामद

by

फिरोजपुर : भारत-पाक सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) और पंजाब पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है।

इस कार्रवाई में न सिर्फ दो भारतीय ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया, बल्कि हेरोइन से लदे दो ड्रोनों को भी जब्त किया गया है।

दो तस्कर फिरोजपुर से गिरफ्तार

बीएसएफ की खुफिया जानकारी के आधार पर सोमवार रात पंजाब पुलिस के सहयोग से फिरोजपुर जिले के दोनमत्तर गाँव में एक घर पर छापा मारा गया। इस कार्रवाई में दो भारतीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान श्री मुक्तसर साहिब और मेघराय (जिला फिरोजपुर) के निवासियों के रूप में हुई है। छापेमारी के दौरान एक डिजिटल तौल मशीन और दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की गईं। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है, ताकि उनके नेटवर्क और मादक पदार्थों की अन्य संभावित खेपों का पता लगाया जा सके।

फाजिल्का में मिला पहला ड्रोन

बीएसएफ और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने एक और कार्रवाई में फाजिल्का जिले के हजारा राम सिंह गाँव के समीप एक खेत से एक डीजेआई माविक 3 क्लासिक ड्रोन बरामद किया। इस ड्रोन से करीब 571 ग्राम हेरोइन का पैकेट जुड़ा हुआ था। ड्रोन पर चार ग्लो स्टिक भी लगी थीं, जो रात के अंधेरे में ड्रोन की गतिविधियों को निर्देशित करने के लिए उपयोग की जाती हैं।

अमृतसर सीमा पर दूसरा ड्रोन गिराया गया

आज सुबह अमृतसर सेक्टर में तैनात बीएसएफ जवानों ने सीमा पर ड्रोन गतिविधि की सूचना मिलते ही तकनीकी उपायों से उसे निष्क्रिय कर दिया। बाद में तलाशी अभियान के दौरान खेतों से एक और डीजेआई माविक 3 क्लासिक ड्रोन बरामद किया गया, जिससे 564 ग्राम संदिग्ध हेरोइन बंधी हुई थी। यह बरामदगी मोधे गाँव के पास हुई।

बीएसएफ की चौकसी से तस्करों के मंसूबे नाकाम

बीएसएफ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इन अभियानों की सफलता बीएसएफ और पंजाब पुलिस की आपसी तालमेल, सतर्कता और हाईटेक निगरानी प्रणाली का नतीजा है। मादक पदार्थों की तस्करी के लिए पाकिस्तानी ड्रोन का इस्तेमाल लगातार चुनौती बना हुआ है, लेकिन बीएसएफ जवान हर मोर्चे पर तैयार हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री ने तथ्य जाने बिना लेटर लिखा : राज्यपाल

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ से एसएसपी कुलदीप सिंह चहल का कार्यकाल पूरा होने से 10 महीने पहले अचानक उन्हें तुरंत प्रभाव से रिपेट्रिएट करने का खुलासा पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बीएल पुरोहित...
article-image
पंजाब

फसलों के नुक्सान का समय पर मुआवजा देने में विफल रहने पर सरकार की निंदा की : मनीष तिवारी

सांसद मनीष तिवारी ने किया श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का दौरा श्री आनंदपुर साहिब/ रोपड़, 25 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा...
पंजाब

नहा रही युवती का वीडियो बनाया : पुलिस ने बाप-बेटे के खिलाफ धारा 354, 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया

कपूरथला : जिले में बाथरूम में नहा रही युवती का वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने बाप-बेटे के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी किसी भी आरोपी...
article-image
पंजाब , समाचार

9 तस्कर ग्रिफ्तार, 22 किलोग्राम अफीम बरामद : पुलिस ने की सप्लाई लाइन ब्रेक – दिल्ली में यूके, यूएस, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा के 5 विदेशी संगठन और 6 कस्टम अधिकारी नामजद

जालंधर : जालंधर कमिश्नरेट की सीआईए स्टाफ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह के 9 सदस्यों को ग्रिफ्तार कर उनके पास से 22 किलोग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!