स्वर्ण मंदिर को धमकी भरे ई-मेल भेजने वालों को कड़ी सजा दिलाएंगे : सीएम भगवंत मान

by

अमृतसर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वर्ण मंदिर के संबंध में धमकी भरे ई-मेल भेजने के ‘अक्षम्य’ अपराध के लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा दिलाने का मंगलवार को संकल्प लिया।

मान ने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के बाद कहा, “दुनिया भर से लोग इस पवित्र स्थान पर आते हैं और अपने परिवार तथा दोस्तों की तरक्की एवं सुरक्षा के लिए प्रार्थना करते हैं। हम किसी को भी इस पवित्र स्थान के संबंध में धमकी देने की अनुमति कैसे दे सकते हैं?”

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने कहा था कि उसे स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले हैं। पुलिस ने धमकी भरे ईमेल के सिलसिले में पिछले हफ्ते हरियाणा के फरीदाबाद से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को हिरासत में लिया था।

मान ने कहा कि राज्य सरकार मामले की गहन जांच कर रही है और उसे महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। उन्होंने कहा कि मामला जल्द ही सुलझा लिया जाएगा, क्योंकि पुलिस ने दोषियों की पहचान कर ली है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सबूतों का वैज्ञानिक सत्यापन जारी है और इसके पूरा होने पर विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार स्वर्ण मंदिर की सुरक्षा को लेकर सतर्क है, जहां रोजना लाखों श्रद्धालु आते हैं।

मान के मुताबिक, राज्य सरकार ने एसजीपीसी से भी मामले में अहम सुराग देने को कहा है।

उन्होंने कहा कि स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और अमृतसर की सुरक्षा पहले ही बढ़ा दी गई है।

मुख्यमंत्री ने तीर्थयात्रियों से अपील की कि वे धमकी भरे ईमेल से घबराएं नहीं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस पूरी तरह से सतर्क है और ऐसे मामलों से निपटने में सक्षम है।

मान ने कहा कि अपराधी दुनिया के किसी भी कोने में छिप जाएं, वे बच नहीं पाएंगे और उनकी सरकार उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाएगी।

उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार का परम कर्तव्य है और इसे पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लेंगे सिर्फ एक रुपया सैलरी : तहसीलदार ने ले लिया फैसला : फैसला लिया राज्य की आर्थिक स्थिति को देखते हुए

एएम नाथ। शिमला :  सरकार ने सेवानिवृत्ति के बाद हीरा लाल घेज्टा को दोबारा राजस्व विभाग (रिकवरी) तहसीलदार पद पर छह महीने की पुनर्नियुक्ति दी है। इसके साथ अब एचएल घेज्टा राज्य की आर्थिक...
article-image
पंजाब

मॉक ड्रिल दौरान भी ओवरलोडिड टिप्पर शरेआम दौड़ते रहे सड़कों पर : मोक ड्रिल दौरान एसडीएम हरबंस सिंह की अगुआई में तमाम अधिकारी अपनी टीमों के साथ रहे मुस्तैद

गढ़शंकर। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए की गई मॉक ड्रिल तहत गढ़शंकर शहर व गांवों में एसडीएम हरबंस सिंह की अगुआई में तमाम प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी अपनी टीमों के सहित पूरी तरह मुस्तैद...
article-image
पंजाब

Power Dept Cracks Down on

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 1 : Following directives from senior power department officials, strict action is underway against defaulters who fail to pay electricity bills and those indulging in power theft. Department teams are conducting ongoing...
article-image
पंजाब

पानी सप्लाई करने गए व्यक्ति के जबरन उतवाए कपड़े : वीडियो बनाकर लूटे लिए डेढ लाख

गिद्दड़बाहा। थाना कोटभाई पुलिस ने सुरजीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी गांव भलाईआना के बयान पर एक महिला सहित दो व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए...
Translate »
error: Content is protected !!