कांग्रेस नेता पर पेट्रोल बम फेंकने के 6 आरोपी काबू : फायरिंग करने वाले मुख्य शूटर समेत 6 फरार

by

लुधियाना । कांग्रेस के सीनियर नेता यादविंदर सिंह यादी निवासी बद्दोवाल पर बोतल बम फेंक फायरिंग करने वाले गैंग के छह शूटर्स को दाखा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल सफेद आई-20 और काली स्कार्पियो कार के साथ तीन बोतल बम पेट्रोल और थैले बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शूटर हर्षप्रीत सिंह भुल्लर उर्फ हर्ष निवासी दीप नगर, ध्रुव ठाकुर निवासी जगदीश कलोनी, एकजोत सिंह निवासी आदर्श कलोनी भादसों रोड (पटियाला), गुरिंदर सिंह गुरी निवासी निहाल सिंह वाला, बलजिंदर सिंह निवासी भम्मा लंडा(मोगा) और अमरीक सिंह निवासी जवाहर सिंह वाला तलवंडी भाई फिरोजपुर के रूप में हुई है। थाना दाखा में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी शूटर रियाज समेत छह फरार हैं।

डीएसपी दाखा वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि 9 जुलाई मध्य रात्रि को आरोपियों ने बद्दोवाल स्थित यादविंदर सिंह यादी की रिहायश पर हमला किया था। आरोपियों ने यादी पर बोतल बमों से हमला करने के साथ सात फायर भी किए लेकिन वो बच गए। इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो भी है। आरोपी घटना को अंजाम देते हुए गालियां और खत्म करने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे।

11 जुलाई को थाना दाखा में यादी की शिकायत पर आर्म्स एक्ट और 125, 326 बीएनएस में मुकदमा दर्ज करके पुलिस की छह टीम जांच को बनाई गई थी। 18 जुलाई को पुलिस के हाथ पहली सफलता लगी, जब शूटर हर्षप्रीत सिंह उर्फ हर्ष को घटना में इस्तेमाल सफेद आई-20 कार समेत गिरफ्तार कर लिया गया। कार में विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई। 19 जुलाई को ध्रुव ठाकुर और एकजोत सिंह को काली स्कार्पियो के साथ गिरफ्तार किया गया। फरार चल रहे मुख्य शूटर रियाज खां को पनाह देने वाले गुरिंदर सिंह गुरी, बलजिंदर सिंह और अमरीक सिंह को अब गिरफ्तार कर लिया है।

डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि मुख्य शूटर रियाज समेत तीन शूटर और तीन अन्य को भी मुकदमे में नामजद करके उनकी तलाश में सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के बाद विस्फोटक सामग्री और घटना में इस्तेमाल असला बरामद किया जाएगा। मुकदमे में धारा 109,249,3(5) बीएनएस धारा भी जोड़ दी गई है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आधुनिक सुबिधाओ और लेटेस्ट तकनीक से लेस एचडी स्टडीज अकैडमी का शुभारंभ : सभी सब्जेक्ट्स की कोचिंग के लिए क्वालिफाइड स्टाफ रखा गया – एमडी डॉ शम्मी मिन्हास

गढ़शंकर : इलाके की मांग को देखते हुए चंडीगढ़ मार्ग पर आधुनिक सुबिधाओ और लेटेस्ट तकनीक से लेस एचडी स्टडीज अकैडमी का शुभारंभ हो गया है। एचडी स्टडीज अकैडमी की एमडी डॉ शम्मी मिन्हास...
article-image
पंजाब

200 नशीले कैपसूलों सहित 2 युवक ग्रिफतार : पूछताछ में पता किया जाएगा कहां से खरीद कर लाते थे और किन लोगो को वेचते थे

गढ़शंकर । गढ़शंकर पुलिस ने दो युवकों से 200 नशीले कैप्सूल बरामद कर दोनों को ग्रिफतार कर मामला दर्ज कर लिया गया। एएसआई ओकांर सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने पुल नही नवांशहर...
article-image
पंजाब

IPS अधिकारी मनिंदर सिंह का निलंबन तत्काल प्रभाव से किया रद्द

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने आईपीएस अधिकारी मनिंदर सिंह का निलंबन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। इससे पहले उन्हें पंजाब पुलिस महानिदेशक की सिफारिश पर 15 नवंबर 2025 को निलंबित किया गया था।...
article-image
पंजाब

पंजाब सिविल सेक्टेरिटों में विजिटर पास के लिए अब नहीं लगेंगी लंबी लाइन : DGR ने की E-Pass की सुविधा शुरू

पंजाब की भगवंत मान सरकार लगातार लोगों के लिए विकास कार्यों को करने में लगी हुई है। अब डिजिटली सुविधा लोगों के हर काम को आसान बना रही है। इसी के तहत राज्य सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!