नामांकन के आखिरी दिन होशियारपुर में 33 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन , अब तक 102 उम्मीदवारों की ओर से दाखिल करवाए गए नामांकन पत्र: जिला चुनाव अधिकारी

by

4 फरवरी को बाद दोपहर 3 बजे से पहले नामांकन पत्र लिए जा सकते हैं वापिस
होशियारपुर, 01 फरवरी:
डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि नामांकन के आखिरी दिन आज 33 उम्मीदवारों की ओर से विधान सभा चुनाव संबंधी नामांकन पत्र दाखिल करवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि विधान सभा क्षेत्र 039- मुकेरियां के लिए आजाद प्रत्याशी के तौर पर करमजीत सिंह व अशोक कुमार ने नामांकन पत्र भरे हैं। उन्होंने बताया कि 040-दसूहा के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस से अरुण डोगरा व अविनाश डोगरा, शिरोमणि अकाली दल(अमृतसर) से सुखविंदर सिंह, बहुजन समाज पार्टी से सुशील कुमार शर्मा, आजाद प्रत्याशी के तौर पर जनक राज व पंजाब किसान दल से बब्बू सिंह बाज ने नामांकन पत्र दाखिल किए। विधान सभा क्षेत्र 041 उड़मुड़ के लिए आजाद प्रत्याशी के लिए अर्शदीप सिंह, दीपइंदर कौर व बलजीत सिंह, इंडियन नेशनल कांग्रेस से संगत सिंह व जोगिंदर सिंह, नेशनलिस्ट जस्टिस पार्टी की ओर से हरजिंदर सिंह व आम आदमी पार्टी की ओर से जसवीर सिंह गिल ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। उन्होंने बताया कि 042- शाम चौरासी विधान सभा क्षेत्र के लिए आजाद प्रत्याशी के तौर पर भगवान दास व जंडम सिद्धू, शिरोमणि अकाली दल संयुक्त से देस राध धुग्गा व कुलजीत कौर ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि 043- होशियारपुर विधान सभा के लिए आजाद प्रत्याशी जसवीर सिंह ने नामांकन दाखिल करवाया जबकि विधान सभा क्षेत्र 044- चब्बेवाल के लिए बी.जे.पी से डा. दिलबाग राय, इंडियन नेशनल कांग्रेस से राज कुमार व सोनिया, आजाद प्रत्याशी के तौर पर दलवीर सिंह राजू, रमन कुमार व शिरोमणि अकाली दल(अमृतसर) से जगदीश सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए। उन्होंने बताया कि विधान सभा क्षेत्र 045-गढ़शंकर के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस की ओर से अमरप्रीत सिंह लाली व बलविंदर कौर, शिरोमणि अकाली दल से अजैब सिंह, भारतीय जनता पार्टी की ओर से निमिषा मेहता व हरविंदर पाल और आजाद प्रत्याशी के तौर पर गोनी खाबरा व मोहन सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल करवाया।
जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि नामांकन के चौथे दिन तक 69 उम्मीदवारों की ओर से नामांकन पत्र दाखिल करवाए गए थे, जिसके चलते अब तक 102 नामांकन दाखिल हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की पड़ताल 2 फरवरी को सुबह 11 बजे होगी व नामांकन पत्र 4 फरवरी 2022 को बाद दोपहर 3 बजे से पहले वापिस लिए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि मतदान 20 फरवरी को सुबह 8 बजे से सांय 6 बजे तक होगा व वोटों की गिनती 10 मार्च 2022 को की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इंस्टीट्यूट फॉर द ब्लाइंड द्वारा आयोजित वार्षिक खेलों का उद्घाटन किया : खेल हमें मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाते : सांसद मनीष तिवारी 

  चंडीगढ़, 22 अक्टूबर: चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने कहा है कि खेल हमें मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं। तिवारी आज सेक्टर-7 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंस्टीट्यूट फॉर द ब्लाइंड द्वारा...
article-image
पंजाब

स्वास्थ्य विभाग और नगर समिति की संयुक्त टीम ने स्कूली बच्चों को मलेरिया से बचाव हेतु जागरूक किया 

गढ़शंकर  : वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन कुमार के मार्गदर्शन में माननीय जिलाधीश  एवं सिविल सर्जन के मार्गदर्शन में मलेरिया रोधी सप्ताह मनाया जा रहा है। इस बीच स्वास्थ्य विभाग और नगर समिति की...
article-image
पंजाब

मनरेगा कर्मचारियों के धरने में पहुंचे पूर्व स्पीकर राणा के.पी. सिंह : कर्मचारियों को नियमित करने की सरकार से की मांग

श्री आनंदपुर साहिब : श्री आनंदपुर साहिब में मनरेगा के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर दिए जा रहे धरने में पंजाब विधानसभा के पूर्व स्पीकर राणा के.पी. सिंह विशेष रूप से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप के सांसद संजय सिंह की जमानत याचिका खारिज

नई दिल्लीः दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को शुक्रवार को झटका लगा। राउज एवेन्यू कोर्ट ने संजय सिंह की जमानत याचिका खारिज कर...
Translate »
error: Content is protected !!