4 हथियार तस्कर गिरफ्तार : गैंगस्टरों को करते थे डिलीवरी

by

अमृतसर : नशा व हथियार तस्करों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत अमृतसर जिला देहाती पुलिस ने बीएसएफ के साथ मिलकर एक ज्वाइंट आपरेशन के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के नाम लखविंदर सिंह और हरप्रीत सिंह निवासी डांडे, अमृतसर, आकाशदीप सिंह और गुरप्रीत सिंह निवासी कसेल, तरनतारन है।

इन आरोपियों से पुलिस ने आठ पिस्तौल (5 पिस्तौल .30 कैलिबर और 3 पिस्तौल 9 मिमी कैलिबर) और मैगजीन बरामद किए है।

डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि पाकिस्तानी तस्करों की ओर से बार्डर के इस पार हथियारों की एक खेप भेजी गई है। इसके बाद पुलिस की टीम ने बीएसएफ के साथ मिलकर ज्वाइंट आपरेशन चलाया। हथियारों की खेप को उक्त आरोपियों की ओर से प्राप्त किया गया था। आरोपी इसे राज्य के अलग-अलग जिलों में गैंगस्टरों को डिलीवर करने वाले थे। मगर इससे पहले ही ट्रैप लगाकर आरोपियों को पकड़ लिया गया और इनसे हथियार बरामद किए गए।

शुरुआती जांच में पता चला है कि चारों आरोपी कुख्यात अपराधी हैं और लंबे समय से हथियारों व नशे की तस्करी में शामिल हैं। फिलहाल इन सभी के खिलाफ थाना घरिंडा में केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। ताकि और इनके और भी साथियों को गिरफ्तार किया जा सके और साथ ही पता चल सके कि यह चारों तस्कर किन लोगों के लिए काम कर रहे है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिना स्नान किए पहली बार वापस लौटे शंकराचार्य, प्रयाग से काशी हुए रवाना, संगम छोड़ने से पहले कही ये बड़ी बात

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बुधवार सुबह माघ मेला अचानक छोड़ दिया। प्रयागराज में माघ मेले में चल रहे धरने के 11वें दिन उन्होंने काशी के लिए प्रस्थान किया। मौनी अमावस्या के दिन पुलिस और...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार ने पैदा किया प्रदेश में दूध माफिया : खन्ना

प्रदेश सरकाराधीन चल रहे वेरका मिल्क पाउडर की खेप को आर्मी ने किया अस्वीकार, पंजाब सरकार के लिए शर्म की बात : पूर्व सांसद खन्ना होशियारपुर, 29 मार्च : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना...
पंजाब

10,000 रुपये रिश्वत : पंजाब पुलिस के एएसआई को किया विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार

फिरोजपुर : विजिलेंस टीम ने दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए फिरोजपुर जिले के सिटी जीरा थाने में तैनात एक एएसआई को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस अधिकारियों के मुताबिक शिकायतकर्ता संजीव कुमार ने विजिलेंस...
Translate »
error: Content is protected !!